Advertisement

6 घंटे के भीतर लूट का खुलासा: रिटायर कर्मचारी से दिनदहाड़े की थी लूट, आरोपी पति–पत्नी को पुलिस ने किया गिरफ्तार …

बिलासपुर. सरकंडा थाना क्षेत्र में हुई 2.5 लाख की लूट के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सरकंडा पुलिस और एसीसीयू बिलासपुर की टीम वर्क से पुलिस ने आरोपियों को 6 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया है.पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से मिले फोटो को लोकल ग्रुप में वायरल किया था, जिसके बाद मुखबिर ने लुटेरों की पहचान की इसके बाद पुलिस ने मुखबिर के बताए हुए एड्रेस पर दबिश दी, जहां से आरोपी फरार हो गए थे.आरोपी लूट की रकम लेकर ट्रेन से अपनी पत्नी के साथ उमरिया भाग रहा था, जिसकी जानकारी पुलिस मिली. इसके बाद पुलिस ने पेंड्रारोड पर स्थानीय पुलिस और जीआरपी को अलर्ट कर आरोपियो को पकड़ लिया. आरोपियों से पुलिस ने लूट की रकम और घटना में प्रयुक्त स्कूटी वाहन को जब्त कर लिया है. आरोपी दिलीप रेलवानी और उसकी पत्नी रूखमणी रेलवानी बिलासपुर के मसानगंज के रहने वाले है. पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 392,34 के तहत अपराध कायम कर लिया है.

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47