Advertisement

दिल्ली कैबिनेट में शामिल होंगे आतिशी और सौरभ भारद्वाज

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के जेल में बंद दो मंत्रियों मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के इस्तीफा देने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंत्रिमंडल में नियुक्ति के लिए पार्टी के दो नेताओं के नाम उपराज्यपाल वीके सक्सेना को भेजे हैं। एक सूत्र ने बताया कि सीएम केजरीवाल ने एलजी सक्सेना को कैबिनेट में शामिल करने के लिए पार्टी के विधायक आतिशी और सौरभ भारद्वाज के नामों की सिफारिश की है। आतिशी और भारद्वाज दिल्ली मंत्रिमंडल में मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन की जगह लेंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अनुरोध पर एलजी सक्सेना ने दोनों मंत्रियों के इस्तीफे को राष्ट्रपति से स्वीकृति देने की सिफारिश की है। सिसोदिया के नेतृत्व वाले 18 विभागों में से वित्त और पीडब्ल्यूडी सहित आठ विभागों की जिम्मेदारी गहलोत को दी गई है, जबकि शिक्षा और स्वास्थ्य सहित शेष 10 को राज कुमार आनंद को तब तक के लिए सौंपा गया है, जब तक कि नए मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया जाता है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47