Advertisement

आगरा में प्रॉपर्टी डीलर को उसके साथी ने गोली मारी, मौत

आगरा में प्रॉपर्टी डीलर को उसके साथी ने गोली मारी, मौत

आगरा, उत्तर प्रदेश के आगरा में दिन दहाड़े एक प्रॉपर्टी डीलर को उसके साथी ने अपने आफिस में बुलाकर गोली मार कर हत्या कर दी। आरोपी ने हत्या के बाद सीसीटीवी का डीवीआर लेकर फरार हो गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि मरने वाले की पहचान मनोहर शर्मा के तौर पर की गयी है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को शाम साढ़े चार बजे मनोहर शर्मा अपने जानकार प्रॉपर्टी डीलर अन्नू जाट से मिलने गए थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शाम को ऑफिस के अंदर बातचीत के दौरान उनमें किसी बात को लेकर विवाद हो गया, इस पर अन्नू जाट ने मनोहर के सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गयी ।

उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटना में जिले के थाना खेरागढ़ में दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गयी, जिससे इसमें पांच लोग घायल हो गये। उन्होंने बताा कि घायलों को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस बीच, ताजगंज थाना पुलिस ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के एक फर्जी अधिकारी को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि यह अपने को फर्जी आईएएस बताकर टेंडर दिलाने के नाम पर ठगी करता था।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57