Advertisement

पुणे की 2 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना की तैयारी पूरी

पुणे की 2 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना की तैयारी पूरी

पुणे: चुनाव आयोग ने गुरुवार को महाराष्ट्र के पुणे में कस्बापेठ और चिंचवाड़ विधानसभा क्षेत्रों में 26 फरवरी को हुए उपचुनाव में मतगणना के लिए पूरी तैयारी कर ली है।
दिसंबर 2022-जनवरी 2023 में भारतीय जनता पार्टी के मौजूदा विधायकों- मुक्ता जे. तिलक (कसबापेट) और लक्ष्मण जे. जगताप (चिंचवाड़) की मृत्यु के कारण उपचुनाव कराने की जरुरत हुई।

भाजपा ने अनुभवी नेता हेमंत एन रसाने को कस्बापेठ और जगताप की पत्नी अश्विनी एल जगताप को चिंचवाड़ से मैदान में उतारा था, दोनों सीटों पर बीजेपी का मुकाबला विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के प्रत्याशियों से था। भाजपा के उम्मीदवारों के खिलाफ लड़ने वाले संयुक्त एमवीए उम्मीदवारों में कस्बापेठ में कांग्रेस के रवींद्र धंगेकर और चिंचवाड़ में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विट्ठल नाना केट और निर्दलीय के रूप में खड़े शिवसेना-यूबीटी के बागी राहुल कलाटे शामिल हैं।

कस्बापेठ में, चुनाव अधिकारी नीरज सेमवाल, स्नेहा किस्वे-देवकते, राधिका हवेल-बर्तकके, डिप्टी कलेक्टर सिद्धार्थ भंडारे और संजय तेली, और अन्य लोगों ने वोटों की गिनती में लगे कर्मचारियों का प्रशिक्षण सत्र चलाया। मतगणना की प्रक्रिया सुबह 8 बजे पहले डाक मतपत्रों से शुरू होगी और बाद में कोरेगांव पार्क में एफसीआई के गोदाम में स्थापित 14 टेबलों पर गिनती की जाएगी। यहां 20 राउंड की मतगणना होगी जिसमें करीब 50 अधिकारी और अन्य अधिकारी शामिल होंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

चिंचवाड़ में, चुनाव अधिकारियों सचिन ढोले, सत्य नारायण, अजीत पाटिल, शिरीष पोरेदी, शीतल वाकडे और अन्य ने वोटों की गिनती में लगे कर्मचारियों का एक विस्तृत प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी, सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जाएगी, इसके बाद थेरगांव स्थित एसएजी कामगार भवन में स्थापित 14 टेबलों पर ईवीएम की गिनती की जाएगी। चिंचवाड़ के लिए 37 राउंड की मतगणना होगी जिसमें लगभग 50 अधिकारी और अन्य कर्मचारी शामिल होंगे।

प्रत्येक दौर की मतगणना के बाद, कस्बापेठ और चिंचवाड़ में चुनाव रिटनिर्ंग अधिकारी दोनों स्थानों पर लाउडस्पीकरों के माध्यम से उम्मीदवारवार वोट स्थिति की घोषणा करेंगे। संपूर्ण मतगणना प्रक्रिया के पूरा होने पर, ईसीआई दिशानिर्देशों के अनुसार, या²च्छिक रूप से चयनित पांच वीवीपैट मशीनों में मतपत्रों की गणना और सत्यापन किया जाएगा।

दोनों रुझानों के शुरूआती रुझान दोपहर के आसपास उपलब्ध होने की संभावना है, और अंतिम परिणाम शाम तक घोषित किए जाएंगे। दोनों केंद्रों पर, चुनाव आयोग ने पुलिस, मीडिया, उम्मीदवारों और उनके एजेंटों/प्रतिनिधियों के लिए पर्याप्त व्यवस्था की है, और बड़ी संख्या में विभिन्न उम्मीदवारों के समर्थकों के वहां पहुंचने की संभावना के लिए पाकिर्ंग की व्यवस्था की है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57