Advertisement

पुणे में विधानसभा की दो सीटों के लिए हुए उपचुनाव के वोटों की गिनती शुरू

पुणे में विधानसभा की दो सीटों के लिए हुए उपचुनाव के वोटों की गिनती शुरू

पुणे, 2 मार्च (आईएएनएस)| कसबापेठ और चिंचवाड़ विधानसभा क्षेत्रों में 26 फरवरी को हुए उपचुनाव के लिए गुरुवार को सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। कस्बापेठ में, प्रक्रिया पहले डाक मतपत्रों की गिनती के साथ शुरू हुई।
चिंचवाड़ मे डाक मतपत्रों की गिनती पहले की जा रही है, इसके बाद थेरगांव के एसएजी कामगार भवन में ईवीएम से 37 राउंड की गिनती की जाएगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

दिसंबर 2022-जनवरी 2023 में बीजेपी के मौजूदा विधायकों – मुक्ता जे. तिलक (कसबापेट) और लक्ष्मण जे. जगताप (चिंचवाड़) की मौत के कारण उपचुनाव हुए थे।

बीजेपी ने वरिष्ठ नेता हेमंत एन रसाने को कस्बा पेठ और जगताप की विधवा अश्विनी एल जगताप को चिंचवाड़ में मैदान में उतारा था। .

भाजपा के प्रत्याशियों के खिलाफ संयुक्त एमवीए उम्मीदवार कांग्रेस के रवींद्र धंगेकर (कसबापेठ), और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विट्ठल नाना केट, और एक शिवसेना (यूबीटी) के विद्रोही निर्दलीय राहुल कलाटे (चिंचवाड़) खड़े हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57