By-election Results : 5 राज्यों में उपचुनाव के नतीजे घोषित, कांग्रेस को 6 में मिले 3 सीट, 27 साल बाद हारी BJP

नई दिल्ली। By-election Results : पांच राज्यों की विधानसभा सीटों के उपचुनाव की मतगणना आज हुई। पश्चिम बंगाल के सागरदिघी, तमिलनाडु के इरोड, अरुणाचल प्रदेश के लुमला, झारखंड के रामगढ़ और महाराष्ट्र के कस्बापेठ, चिंचवाड़ में उपचुनावों के नतीजे आए। इसमें कांग्रेस को तीन सीटें मिली हैं। आइए जानते हैं कहां किसे मिली जीत…

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
महाराष्ट्र में कांग्रेस ने भाजपा से छीनी कस्बा सीट
कांग्रेस उम्मीदवार रवींद्र धंगेकर ने बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के कस्बा पेठ उपचुनाव में जीत दर्ज की। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने गढ़ पुणे की इस सीट को बरकरार रखने में विफल रही। उसके उम्मीदवार हेमंत रसाने को हार का सामना करना पड़ा। कस्बा पेठ सीट पर भाजपा 27 साल से जीत दर्ज करती आई थी।
पुणे से मौजूदा भाजपा सांसद गिरीश बापट ने 2019 तक पांच बार इस सीट का प्रतिनिधित्व किया था। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, कांग्रेस और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के गठबंधन महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के समर्थन वाले उम्मीदवार धंगेकर ने भाजपा के गढ़ में सेंध लगाने में कामयाबी हासिल की। वहीं, चिंचवाड़ में भाजपा ने पूर्व विधायक लक्ष्मण जगताप की पत्नी अश्विनी जगताप, एनसीपी के नाना काटे और निर्दलीय राहुल कलाटे के बीच मुकाबला था। यहां भाजपा आगे चल रही है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा में खुला कांग्रेस का खाता
पश्चिम बंगाल की सागरदिघी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार बायरन विश्वास को जीत मिली है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के प्रत्याशी को 22,980 मतों से हराया। इसके साथ ही वह मौजूदा विधानसभा के लिए निर्वाचित होने वाले कांग्रेस के पहले विधायक बन गए हैं। पिछले साल दिसंबर में राज्य के मंत्री सुब्रत साहा के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराए गए थे।

तमिलनाडु में कांग्रेस ने दर्ज की जीत
कांग्रेस ने विधानसभा उपचुनाव में अन्नाद्रमुक को हराकर तमिलनाडु में इरोड पूर्व सीट अपने पास बरकरार रखी। तमिलनाडु की इरोड पूर्व सीट पर 77 उम्मीदवार मैदान में थे। DMK समर्थित कांग्रेस उम्मीदवार EVKS एलंगोवन और AIADMK के केएस थेन्नारास्रु के बीच कड़ा मुकाबला था। इस सीट पर एलंगोवन के बेटे और कांग्रेस विधायक ई थिरुमहान एवरा के निधन की वजह से चुनाव हुआ था।

अरुणाचल प्रदेश
अरुणाचल प्रदेश में लुमला उपचुनाव के नतीजे भी पहले से ही तय थे। यह सीट भारत-चीन सीमा पर स्थित तवांग जिले में स्थित है। लुमला सीट पर उपचुनाव भाजपा विधायक जंबे ताशी के निधन की वजह से हुआ था। भाजपा ने पूर्व विधायक जंबे ताशी की पत्नी शेरिंग हामु को मैदान में उतारा था। उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के अलावा किसी ने नामांकन नहीं भरा था। वह एक मात्र प्रत्याशी थीं। ऐसे में उन्होंने निर्विरोध जीत दर्ज कर ली है।

भाजपा समर्थित आजसू उम्मीदवार की जीत
आजसू पार्टी की उम्मीदवार सुनीता चौधरी ने 21,970 मतों के अंतर से यूपीए समर्थित कांग्रेस के प्रत्याशी बजरंग महतो को हरा दिया ह। झारखंड की रामगढ़ सीट का उपचुनाव में भाजपा के साथ मिलकर उपचुनाव में उतरी आजसू पार्टी को 1,15,669 वोट मिले। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन के सहयोगी दल कांग्रेस को 93,699 मत मिले। कांग्रेस विधायक ममता देवी को आपराधिक मामले में दोषसिद्ध होने पर विधानसभा की सदस्यता के लिए अयोग्य ठहराए जाने के बाद यह उपचुनाव कराया गया।