Advertisement

राहुल गांधी ने लंदन में भारत सरकार और नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना

दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ब्रिटेन के दौरे पर हैं और यहां भारत विरोध बातों का सिलसिला जारी है। अब राहुल गांधी ने लंदन में भारत सरकार और नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।

राहुल ने कहा कि भारत में सरकार से सवाल करने वालों पर उसी तरह हमला किया जाता है, जैसे बीबीसी के साथ किया गया। बता दें, बीबीसी ने 2002 के गुजरात दंगों को लेकर डाक्यूमेंट्री जारी की थी, जिसमें नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाए गए थे। डाक्यूमेंट्री पर भारी बवाल हुआ।

लंदन में इंडियन जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (आइजेए) द्वारा आयोजित कार्यक्रम इंडिया इनसाइट्स में राहुल ने कहा, भारतीय लोकतांत्रिक ढांचों पर बर्बर हमले हो रहे हैं। देश के लिए एक वैकल्पिक नजरिये के इर्द गिर्द एकजुट होने के लिए विपक्षी दलों में बातचीत चल रही है।

भारत में आवाज उठाने वालों के खिलाफ दमन की कार्रवाई हो रही है। बीबीसी के खिलाफ हालिया आयकर सर्वे की कार्रवाई को उन्होंने इसका एक उदाहरण बताया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

देश को खामोश करने के भारतीय जनता पार्टी के प्रयासों के खिलाफ उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा की थी। मीडिया, संस्थागत ढांचे, न्यायपालिका, संसद सभी पर हमले हो रहे हैं। हमें सामान्य तरीकों से लोगों के मुद्दे रखने में बहुत मुश्किल हो रही है।

बीबीसी को इस बारे में अभी पता चला है, लेकिन भारत में यह सिलसिला पिछले नौ साल से लगातार चल रहा है। सभी जानते हैं कि पत्रकारों को डराया धमकाया जाता है। उन पर हमले किए जाते हैं।

अमेरिका और यूरोप सहित दुनिया के लोकतांत्रिक हिस्से यह संज्ञान लेने में विफल रहे कि लोकतंत्र का एक बड़ा हिस्सा नष्ट कर दिया गया है। भाजपा चाहती है कि भारत मौन रहे।

वे चाहते हैं कि जो भारत का है उसे लेकर अपने करीबी दोस्तों में बांट सकें। उनकी मंशा है कि लोगों का ध्यान भटकाया जाए और फिर भारत की संपत्ति तीन, चार, पांच लोगों को सौंप दी जाए।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57