Advertisement

स्वास्थ्य मंत्री ने किया एयरपोर्ट उन्नयन कार्य का निरीक्षण

अम्बिकापुर : स्वास्थ्य मंत्री ने किया एयरपोर्ट उन्नयन कार्य का निरीक्षण

स्वास्थ्य मंत्री ने किया एयरपोर्ट

रन-वे सहित सभी कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश

छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टीएस सिंहदेव ने सोमवार को माँ महामाया एयरपोर्ट दरिमा के उन्नयन कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने एयरपोर्ट के रनवे में घूम-घूमकर निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। रनवे के कार्य से स्वास्थ्य मंत्री खुश हुए और कार्य को 31 मार्च से पहले पूरा कराने कि लिए निर्देशित किया।
सिंहदेव ने कहा कि एयरपोर्ट निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान दें। चरणबद्ध तरीक़े से सिलकोट, एयर ट्रैफ़िक कंट्रोल टावर, एप्रिन का कार्य तीव्र गति से चल रहे हैं। उसके पश्चात परमिशन मिली तो टेस्ट फ्लाइट से टेस्टिंग का कार्य होगा और जल्द से जल्द माँ महामाया एयरपोर्ट से उड़ान शुरू हो जाएगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

एयरपोर्ट कि निरीक्षण के पश्चात स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरिमा के निरीक्षण पर पहुँचे। केंद्र में बन रहे सीजीएमएससी के भवन का निर्माण तेजी से कराने का निर्देश दिये। दरिमा में 10 बेड और 20 बेड का अस्पताल बनाया जा रहा है। इसके साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन भी बनाया जा रहा है। कार्यों में गुणवत्ता और तेजी लाने के निर्देश दिये। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने जन औषधि दिवस के अवसर पर लोगों को संबोधित किया। इसके पश्चात उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सीएमएचओ डॉ सिसोदिया को उप स्वास्थ्य केन्द्रों के लिए बजट की मांग करने के लिए निर्देशित किया।

इस दौरान छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं वनौषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु सिंह, महापौर डॉ अजय तिर्की, जिला पंचायत सदस्य राकेश गुप्ता, श्रीमती अनिमा केरकेट्टा, पार्षद द्वितेन्द्र मिश्रा, सीएमएचओ डॉ पीएस सिसोदिया, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता व्हीके बेदिया सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57