Advertisement

सूरजपुर : शिविर में बना आपके द्वार आयुष्मान अभियान के तहत 14794 हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड

सूरजपुर : शिविर में बना आपके द्वार आयुष्मान अभियान के तहत 14794 हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड

1 मार्च 2023 से 5 मार्च 2023 तक 70 ग्राम पंचायतों में आयुष्मान कार्ड शिविर का आयोजन किया गया

बीपीएल राशन कार्ड धारियों को 5 लाख एवं एपीएल राशन कार्ड धारियों को 50 हजार तक पंजीकृत अस्पताल में मिलेगा मुफ्त इलाज

सूरजपुर/06 मार्च 2023/ कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत सीईओ सुश्री लीना कोसम के मार्गदर्शन में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत आपके द्वार आयुष्मान अभियान हेतु सूरजपुर जिले के समस्त जनपद पंचायत के ग्राम पंचायतों में 1 मार्च 2023 से 1 अप्रैल 2023 तक विशेष शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा जिसके पहले चरण में 1 मार्च 2023 से 5 मार्च 2023 तक सभी जनपद पंचायतों के लगभग 70 ग्राम पंचायतों में आयुष्मान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कुल 14794 हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया है।\

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

जिला प्रशासन सूरजपुर की अपील

जिला प्रशासन ने जिले के सभी पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए अधिक से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाकर लाभ लेने अपील किया है। जिले के समस्त निवासी जिनका राशन कार्ड बना है एवं जिनका आधार कार्ड राशन कार्ड से लिंक है वे सभी आयुष्मान कार्ड हेतु पात्र है। ऐसे सभी हितग्राही अपने नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र या सामान्य सेवा केंद्र जाकर अपने एवम अपने परिवार का आयुष्मान कार्ड बनवा ले। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत बीपीएल राशन कार्ड धारियों को 05 लाख तक एवं एपीएल राशन कार्ड धारियों को 50 हजार तक आयुष्मान भारत योजना में पंजीकृत अस्पताल में अपना मुफ्त इलाज करा सकते है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57