छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़

CG BIG NEWS : भाई के साथ मेला देखने गई युवती से 7 लोगों ने किया गैंगरेप, एक नाबालिग समेत सभी गिरफ्तार

जगदलपुर। CG BIG NEWS : छत्तीसगढ़ में एक और युवती हैवानियत का शिकार हुई है। बस्तर में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। पीड़िता अपने भाई के साथ मेला देखने गयी थी, तभी 7 लड़कों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया हैं। मामला दरभा थाना क्षेत्र का है।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

बताया जा रहा हैं कि घटना के वक्त लड़की अपने भाई के साथ मौजूद थी, तभी आरोपियों ने भाई को धमका कर मौके से भगा दिया, इसके बाद लड़की के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। मामले में सभी 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है।

बताया जा रहा हैं कि यहां 4 मार्च को मावलीपदर में पारंपरिक मेले का आयोजन किया गया था। पीड़ित युवती अपने परिजनों के साथ मेला देखने गई हुई थी। परिवार के लोग वहां घूम रहे थे और युवती अपने भाई के साथ स्कूल के पीछे खाना खाने गई थी। इसी दौरान यहां दोनों भाई-बहनों को अकेला देख इलाके के कुछ युवकों ने उन्हें घेर लिया। भाई को डरा धमकाकर वहां से आरोपियों ने भगा दिया। इसके बाद युवती चीखने लगी, तो उसके मुंह पर हाथ रख उसे जबरन खींचकर जंगल की तरफ ले गए।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

यहां तालाब के किनारे सभी आरोपियों ने बारी बारी गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। 4 मार्च की देर रात युवती के साथ हुए इस दरिंदगी की जानकारी युवती के भाई ने परिजनों को दी। जिसके बाद परिजन उसे खोजने निकले। लेकिन अंधेरा और जंगल का इलाका होने की वजह से उसे ढूंढ नही पाए। करीब डेढ़ से 2 घंटे के बाद पीड़ित युवती खुद स्कूल के पास पहुंची, यहां परिजनों से उसकी मुलाकात हुई। इधर युवती ने उसके साथ हुई इस दरिंदगी की जानकारी अपने परिजनों को दी। जिसके बाद 5 मार्च की सुबह पीड़ित परिवार थाना पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराया गया।

जिसके बाद पुलिस ने तत्काल इस मामले में शामिल आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीम बनाकर दरभा थाना क्षेत्र के गुमड़पाल में छापामार कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों में दुलगो पोड़ियामी, बुधराम मड़काम, कुम्मा कवासी,आयतु मड़कामी सहित सभी 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। गिरफ्तार आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल हैं। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। एसडीओंपी ने बताया कि एफआईआर होने के बाद 12 घंटे के अंदर पुलिस ने कार्रवाई कर इस वारदात में शामिल सभी 7 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!