Advertisement

DISMISSED : सफाई मित्रों के मानदेय का किया गबन, मिशन क्लीन सिटी की PIU को शासन ने किया बर्खास्त

कोरबा। स्वच्छ भारत मिशन-मिशन क्लीन सिटी के अंतर्गत उपस्थिति एप “निष्ठा” में छेड़खानी कर सफाई मित्रों के फर्जी नाम से अवैधानिक रूप से अपने रिश्तेदारों के बैंक खातों में मानदेय की राशि जमा करने व आर्थिक गबन की दोषी PIU शिल्पा राठौर को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा। निगम आयुक्त ने मामले की जांच में दोषी पाए जाने के बाद यह कार्यवाही करते हुए प्रकरण पुलिस को भी सौंप दिया है।

आयुक्त को मिली थी शिकायत

नगर पालिक निगम कोरबा में स्वच्छ भारत मिशन-मिशन क्लीन सिटी अंतर्गत विभाग मुख्यालय से आउट सोर्सिंग पर शिल्पा राठौर की PIU के पद पर नियुक्ति हुई थी। उनके खिलाफ आर्थिक गड़बड़ी किए जाने व सफाई मित्रों के फर्जी नाम से मानदेय की राशि का गबन किए जाने शिकायत की गई थी। आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय ने शिकायत को संज्ञान में लेते हुए अपर आयुक्त खजांजी कुम्हार को तत्संबंध में जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.18.43
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.56.51
ChatGPT Image Aug 8, 2026, 10_06_26 PM

जांच में शिकायत सहीं पाइ गई, जिसके आधार पर आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय ने शासन को जानकारी देकर उक्त पीआईयू को बर्खास्त करने की अनुशंसा की। जिसके बाद शासन द्वारा पीआईयू शिल्पा राठौर को सेवा से पृथक कर दिया गया, वहीं प्रकरण को पुलिस को भी सौंप दिया गया है

गबन की राशि की हुई रिकवरी

पीआईयू शिल्पा राठौर की बर्खास्तगी के साथ ही उक्त गबन की गई राशि की रिकवरी भी की गई है। नगर निगम, कोरबा आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय ने अपने इस कदम से निगम के अन्य अधिकारी कर्मचारियों को भी कडे़ संकेत दिए हैं कि आर्थिक अनियमितता तथा गड़बड़ी करने वालों एवं निष्ठा के साथ दायित्वों का निर्वहन न करने वाले अधिकारी कर्मचारियों के साथ किसी भी प्रकार की रियायत नहीं की जाएगी।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM