Advertisement

सुकमा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, घायल नक्सली मौके से भागे, बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद

सुकमा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, घायल नक्सली मौके से भागे, बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद

सुकमा। सुकमा जिले में गुरुवार की सुबह करीब 7 बजे पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। एनकाउंटर में करीब 5 से 6 नक्सलियों के घायल होने और कुछ के मारे जाने का दावा किया गया है। मौके से बैरल ग्रेनेड लॉन्चर (BGL) समेत अन्य विस्फोटक सामान बरामद किए हैं। फिलहाल मुठभेड़ अभी रुक गई है। जवान घटना स्थल की सर्चिंग कर रहे हैं। मामला जिले के किस्टाराम थाना क्षेत्र का है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सूचना मिली थी कि साकलेर इलाके में कई नक्सली मौजूद हैं। इसी आधार पर बुधवार की रात डब्बामर्क पुलिस कैंप से CRPF, STF और कोबरा बटालियन के जवानों की संयुक्त टीम को मौके के लिए रवाना किया गया था। वहीं रात में जवानों ने इलाके को घेर रखा। सुबह होते ही फायरिंग की गई। दोनों के बीच करीब 40 से 45 मिनट तक मुठभेड़ चली। इधर, जंगल की आड़ लेकर माओवादी मौके से भाग निकले। जवानों ने उनके कैंप को ध्वस्त कर दिया। मौके से BGL समेत भारी मात्रा में विस्फोटक सामान बरामद किए गए हैं।

बस्तर IG सुंदरराज पी ने कहा कि, इस मुठभेड़ में जवानों को सफलता मिली है। करीब 5-6 माओवादियों को गोली लगी है। घायल नक्सलियों को उनके साथी मौके से लेकर भागते हुए नजर आए हैं। घटनास्थल में कई जगह खून के धब्बे भी मिले हैं। पुलिस ने कुछ नक्सलियों के मारे जाने का दावा किया है। बताया जा रहा है कि माओवादियों ने जवानों पर BGL और UBGL दागे थे। फिलहाल जवान अभी मौके पर ही मौजूद हैं। घटनास्थल की सर्चिंग की जा रही है। सुरक्षाबल जब लौटेंगे उसके बाद ही सारी जानकारी मिल पाएगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47