Advertisement

Gold Price Today : सोने के दाम में हुई बढ़ोतरी, जानें लेटेस्ट रेट

नई दिल्ली : देश में एक बार फिर से सोने के दाम में उछाल हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर के टूटने से आज सोने के दाम में बढ़ोतरी हुई है। वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोना 113 रूपए की तेजी के साथ 55,414 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल डिलीवरी के लिए सोना अनुबंध 9,435 लॉट के कारोबार में 113 रुपये या 0.2 प्रतिशत बढ़कर 55,414 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। Gold Price Today

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,837.40 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था। चांदी वायदा में भी आज नरमी देखी गई। एमसीएक्स पर चांदी गिरावट के साथ 61,811 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी 0.40 प्रतिशत की गिरावट के साथ 20.09 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही थी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

दो हफ्ते के निचले स्तर से चढ़ा सोना
डॉलर के टूटने के कारण शुक्रवार को गोल्ड का रेट दो सप्ताह के निचले स्तर से ऊपर चढ़ गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अप्रैल 2023 के लिए सोने का वायदा अनुबंध 55,325 प्रति 10 ग्राम पर खुला। घरेलू बाजार में इस रैली के बाद, सोने की कीमत ने अपने हालिया नुकसान को पार कर लिया है और अब यह उच्चतम स्तर 58,847 रुपये से लगभग 3,500 रुपये नीचे है।

कमोडिटी बाजार के विशेषज्ञों के अनुसार, सोने की कीमत को आज 1,810 डॉलर के स्तर पर मजबूत समर्थन मिला है। उच्च स्तर पर सोना 1,860 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर बाधा का सामना कर रहा है। घरेलू बाजार में सोने की कीमत आज 55,700 रुपये पर प्रतिरोध का सामना कर रही है, जबकि इसे 54,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर समर्थन है।

चांदी की कीमत आज एमसीएक्स पर 61,000 रुपये से 64,000 रुपये प्रति किलोग्राम के दायरे में रहने की उम्मीद है। अंतरराष्ट्रीय हाजिर बाजार में चांदी की कीमत 19.50 डॉलर से 21 डॉलर प्रति औंस के दायरे में कारोबार कर सकती है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57