
छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंबिलासपुरब्रेकिंग न्यूज़
बिलासपुर में नेताजी की प्रतिमा का अपमान…फिर पता लगाकर पुलिस ने नाबालिग से करवाया ये काम….
बिलासपुर। शहर के एक नाबालिग ने नेताजी का अपमान किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसके बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और नाबालिग का पता लगाया गया। फिर उससे नेता जी की प्रतिमा का पूजा करवाया और एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कराया गया। पुलिस के मुताबिक उसने नशे में यह हरकत की।
बता दे कि शहर के सीपत चौक में सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक सिगरेट पीते हुए सीढ़ियों की सहायता से ऊपर चढ़ा और सिगरेट के धुएं को प्रतिमा के चेहरे पर फूंका। यहीं नहीं वह नेता जी की प्रतिमा को भी सिगरेट पिलाने की कोशिश करता दिखा।









