ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़

कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व सांसद का हार्ट अटैक से निधन, राहुल गांधी ने जताया दुख

कर्नाटक। प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व सांसद आर ध्रुवनारायण का शनिवार सुबह मैसूरु के एक अस्पताल में निधन हो गया। मैसूरु के डीआरएम मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल के डॉक्टरों ने कांग्रेस नेता के निधन की पुष्टि की है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

अस्पताल के डॉक्टर डॉ. मंजूनाथ ने कहा, ‘आर ध्रुवनारायण को सीने में दर्द की शिकायत हुई थी, उनका ड्राइवर उन्हें सुबह करीब 6.40 बजे अस्पताल ले आया। लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।’

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

राहुल ने पार्टी के लिए एक बड़ी क्षति बताया

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ध्रुवनायण के निधन पर शोक व्यक्त किया और इसे पार्टी के लिए एक बड़ी क्षति बताया। राहुल गांधी ने एक ट्वीट में कहा, ‘पूर्व सांसद, आर ध्रुवनारायण के आकस्मिक निधन से दुखी हूं। एक मेहनती और विनम्र जमीनी नेता, वह सामाजिक न्याय के एक चैंपियन थे। उनका जाना कांग्रेस के लिए एक बड़ी क्षति है। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।’ बता दें, ध्रुवनारायण 2009 से 2019 तक चामराजनगर लोकसभा सीट से सांसद थे।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!