छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यसरगुजा
Trending

अटल सुशासन दिवस पर अंबिकापुर में अटल परिसर का लोकार्पण, 115 परिसरों का वर्चुअल उद्घाटन

अटल सुशासन दिवस पर भाजपा सरगुजा का आयोजन। अंबिकापुर में अटल परिसर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 115 अटल परिसरों का वर्चुअल उद्घाटन किया।

अटल सुशासन दिवस पर भाजपा सरगुजा का आयोजन, अटल परिसर का विधिवत लोकार्पण

अंबिकापुर | अटल सुशासन दिवस| अटल सुशासन दिवस के अवसर पर स्वच्छता चेतना उद्यान, अंबिकापुर में भाजपा सरगुजा द्वारा भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके साथ ही अन्य कार्यक्रमों के अंतर्गत प्रतिमा का अनावरण कर अटल परिसर का विधिवत लोकार्पण किया गया।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

उल्लेखनीय है कि आज समूचे छत्तीसगढ़ में नव-निर्मित 115 अटल परिसरों का लोकार्पण मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा वर्चुअल माध्यम से बटन दबाकर किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कवियों ने स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी की स्मृति में अपनी स्वरचित कविताओं का पाठ किया। हास्य और व्यंग्य से परिपूर्ण प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को आनंदमय एवं प्रेरणादायी बना दिया।

साथ ही भाजपा सरगुजा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ द्वारा गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को ठंड से राहत देने हेतु कंबल वितरण भी किया गया।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

कार्यक्रम में संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, सांसद चिंतामणि महाराज, भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, महापौर मंजूषा भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह, वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर, पूर्व जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी, पूर्व सभापति त्रिलोक कपूर कुशवाहा, अंबिकेश केशरी, दिव्या सिंह सिसोदिया, अरुणा सिंह, विनोद हर्ष, मधुसूदन शुक्ला, विकास पांडेय, इंदर भगत, वैभव सिंहदेव, निश्चल प्रताप सिंह, जन्मेजय मिश्रा, संतोष दास, रूपेश दुबे, मनोज गुप्ता, डी.के. पुरिया, अजय सिंह बबलू, रामप्रवेश पांडेय, गोल्डी बिहाड़े, रवींद्र गुप्त भारती, आकाश गुप्ता, विकास वर्मा, मयंक जायसवाल, शुभांगी बिहाड़े, राकेश गुप्ता, विद्यानंद मिश्रा, सचिन अग्रवाल, रविकांत उरांव, निशांत सिंह (शोलू), वीर सोनी, अनुराग शुक्ला, राहुल जायसवाल, अभय साहू, कृपाशंकर पटेल, किरण साहू, शुभ्रा सोनी, नीलम राजवाड़े, सरिता मिश्रा, प्रिया सिंह, प्रियंका चौबे, पूनम सिंह, शालिनी सिंह, सीमा कश्यप, सरिता जायसवाल, जतिन परमार सहित भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी, निगम के अधिकारी-कर्मचारी, पार्षद, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी के सुशासन, राष्ट्रवाद और लोकतांत्रिक मूल्यों को समर्पित यह आयोजन भाजपा की विचारधारा और संकल्प को सशक्त रूप से प्रतिबिंबित करता है।

 

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!