Advertisement

मेडिकल कॉलेज सम्बद्ध अस्पताल का नाम माता राजमोहनी देवी के नाम से करने प्रस्ताव पारित

रायपुर : मेडिकल कॉलेज सम्बद्ध अस्पताल का नाम माता राजमोहनी देवी के नाम से करने प्रस्ताव पारित

मेडिकल कॉलेज सम्बद्ध अस्पताल का नाम माता राजमोहनी देवी

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप राजमाता श्रीमती देवेंद्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अम्बिकापुर सम्बद्ध चिकित्सालय का नाम माता राजमोहनी देवी स्मृति चिकित्सालय किये जाने का प्रस्ताव जिला स्तरीय समिति द्वारा पारित किया गया । इस संबंध में शनिवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। जिला स्तरीय समिति के सदस्य प्रदेश के स्वास्थ्यमंत्री टीएस सिंहदेव, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह, लुण्ड्रा विधायक डॉ प्रीतम राम, प्रेमनगर विधायक खेलसाय सिंह एवं महापौर डॉ अजय तिर्की के द्वारा अस्पताल के नामकरण हेतु प्रस्ताव पारित करने का निर्णय सर्व सम्मति से लिया गया।
बैठक में कलेक्टर सरगुजा एवं सदस्य संयोजक जिला स्तरीय समिति द्वारा मुख्यमंत्री की घोषणा अनुरूप राजमाता देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अम्बिकापुर से संबद्ध नवनिर्मित अस्पताल का नाम माता राजमोहिनी देवी स्मृति चिकित्सालय अम्बिकापुर किये जाने हेतु प्रस्ताव रखा गया। जिला स्तरीय समिति के सदस्यों द्वारा आवश्यक चर्चा एवं विचार-विमर्श उपरांत राजमाता देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अम्बिकापुर से संबद्ध नवनिर्मित अस्पताल का नाम माता राजमोहिनी देवी स्मृति चिकित्सालय अम्बिकापुर नाम करने हेतु प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित किया गया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47