Advertisement

वंदेभारत ट्रेन पर पत्थर मारने वाले नाबालिग पर दर्ज हुआ मामला

बिलासपुर नागपुर- बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम करीब 17 :50 बजे वंदे भारत एक्सप्रेस के अनुरक्षण में तैनात उपनि आर.के राठौर को सूचना मिली की नागपुर- बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस पर सरोना- रायपुर के मघ्य किसी अज्ञात बालक पत्थरबाजी की है। जो कि कोच संख्या सी-13 में आकर लगा है।

सूचना के आधार पर प्रधान आरक्षक पी.के गौरहा तथा उसी क्षेत्र में चोरी की पतासाजी में तैनात सउनि डी.के वर्मा एवं प्रधान आरक्षक जे.एल. कौशल को तुरन्त घटना स्थल पर पहुंचने हेतु निर्देशित कर निरीक्षक एम.के मुखर्जी उपनि के.बी.गुप्ता के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

घटनास्थल के आस- पास क्रिकेट खेल रहे बच्चों से घटना के सम्बंध में जानकारी ली गई। सूचना, हुलिया, एवं पहनावा के आधार पर राजीव नगर घटनास्थल के पास ही एक अपचारी बालक को रोका गया जिससे पूछताछ में उसने गाड़ी में मस्ती में कांच तोड़ने के लिये पत्थर मारना स्वीकार किया। अपचारी बालक द्वारा अपना गलती कबूल करने पर अपचारी बालक को अभिरक्षा में लेकर उसके माता- पिता के साथ रेल्वे सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर लाया गया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47