Advertisement

आत्मनिर्भर और नए भारत का लक्ष्य केवल तभी हासिल होगा, जब बेटियां आत्मविश्वास से तरक्की करें : राष्ट्रपति

नई दिल्ली  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि आत्मनिर्भर भारत और नए भारत के निर्माण का लक्ष्य केवल तभी हासिल होगा जब बेटियां आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास की भावना के साथ आगे बढ़ें। राष्ट्रपति नई दिल्ली में आयोजित महिला बाइक रैली के समारोह में शामिल हुई। राष्ट्रपति ने एक वीडियो संदेश में कहा कि सभी तरह की चुनौतियों और बाधाओं के बावजूद महिलाओं ने अपने कौशल और हिम्मत से सफलता के नए रिकॉर्ड हासिल किए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उन्होंने कहा कि अगर महिलाएं सुरक्षित हैं, तो परिवार सुरक्षित है और परिवार सुरक्षित है, तो समाज सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि संविधान के अनुसार प्रत्येक नागरिक को ऐसी बातों को छोड़ देना चाहिए, जो महिलाओं की गरिमा के विरूद्ध है।राष्ट्रपति ने प्रत्येक मां और बहन से अपने पुत्र और भाई में सभी महिलाओं को सम्मान देने के मूल्य समाहित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि परिवार के साथ ही अध्यापकों का भी यह उत्तरदायित्व है कि छात्रों में महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता और सम्मान की संस्कृति को सुदृढ़ बनाया जाए।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47