छत्तीसगढ़राजनांदगांवराजनीतिराज्य

छत्तीसगढ़ की जनता के साथ काँग्रेस ने कि वादाखिलाफी – विष्णु लोधी*

ढाई साल से लूट मची है लूट, ढाई साल बाद सत्ता जाएगी छूट

*छत्तीसगढ़ की जनता के साथ काँग्रेस ने कि वादाखिलाफी नकल पर आधारित सरकार हो गई असफल

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

*ढाई साल से लूट मची है लूट, ढाई साल बाद सत्ता जाएगी छूट

डोंगरगढ़ । जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष विष्णु लोधी ने छत्तीसगढ़ में सत्तासीन काँग्रेस सरकार काँग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा अगर आज स्वर्गीय श्री अजीत जोगी जी ज़िंदा होते, तो अपने अन्दाज़ में कुछ ऐसा कहते-

लूट मची हे लूट
लूट सके त लूट
ढाई बछर अऊ बाचे हे
सत्ता जाही छूट…

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

विष्णु लोधी ने कहा नकल पर आधारित छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के ढाई साल पूरे होने जा रही है जो बुरी तरह असफल रही है। जो पार्टी अपनी पार्टी के नेता श्री टी॰एस॰ सिंह देव को मुख्यमंत्री बनाने का वादा पूरा नहीं कर सकती है, वो भला शराबबंदी, कर्ज माफ़ी, 2500 बोनस, नियमितिकरण, नौकरी, 2500 बेरोज़गारी भत्ता, 1500 पेन्शन जैसे हमारी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय श्री अजीत जोगी के जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के शपथ-पत्र से कॉपी-पेस्ट किए वादे क्या ख़ाक पूरा करेगी ?

विष्णु लोधी ने कहा नकल करने में भी अक़्ल की ज़रूरत होती है जिसका वर्तमान सरकार में कोई प्रमाण नहीं मिलता है! ढाई सालों में सिद्ध हो चुका है कि कांग्रेस सरकार की नीति और नियत दोनों में खोट है और न अकल है न शकल है, केवल दारू, रेत, कोयला, लोहा, ठेकों और पदों की नीलामी करने में दख़ल है।

छत्तीसगढ़िया इस अभूतपूर्व लूट के लिए कांग्रेस को कभी माफ़ नहीं करेंगे!

राजनांदगांव से मानसिंग की रिपोर्ट=====

News Desk

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!