Advertisement

एक्ट्रेस के अलावा बिजनेसवुमन भी है आलिया, जानें एक्ट्रेस के 30वें जन्मदिन पर कुछ खास बातें

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने बेहद कम समय में वो मुकाम हासिल कर लिया है, जिसे हासिल करने में सेलेब्स की आधी उम्र निकल जाती है। आलिया का नाम इस समय की ‘ए लिस्टर’ हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार है। अभिनेत्री, 15 मार्च 2023 को अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। वुमन सेंट्रिक फिल्मों की वो अब तक की सबसे सफल एक्ट्रेस हैं, जिनके नाम राजी, गंगूबाई काठियावाड़ी, डार्लिंग्स और हाईवे जैसी फिल्में दर्ज हैं।

आज आलिया के 30वें जन्मदिन पर पढ़िए एक डम्ब लड़की से सबसे सफल एक्ट्रेस बनने की उनकी कहानी…

बचपन से ही हीरोइन बनना चाहती थीं आलिया

आलिया भट्ट का जन्म 15 मार्च 1993 को मुंबई में हुआ। ये महेश भट्ट और उनकी दूसरी पत्नी सोनी राजदान की छोटी बेटी थीं। महेश पहले से नामी फिल्ममेकर थे और मां सोनी अपने जमाने की बड़ी एक्ट्रेस। सौतेली बहन पूजा भट्ट भी 90s की हिट एक्ट्रेस रही थीं।

घर में फिल्मी माहौल का असर आलिया पर गहरा था, जिससे वो खुद भी बचपन से हीरोइन बनने के सपने देखने लगीं। हीरोइन बनने का फैसला आलिया ने किंडरगार्डन स्कूल में एक प्ले की प्रैक्टिस करते हुए लिया।

टीवी शो जीना इसी का नाम है के 32वें एपिसोड में 8-9 साल की आलिया पिता महेश भट्ट को सपोर्ट करने पहुंची थीं। यहां उन्होंने माइक पर कहा था वो एक्ट्रेस बनना चाहती हैं। इरादों की पक्की आलिया की बात सही साबित हुई और वो आज बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस हैं।

मां ने की अकेले परवरिश, पिता महेश से अच्छे नहीं थे रिश्ते

महेश भट्ट और सोनी राजदान का रिश्ता एक समय ठीक नहीं चल रहा था, ऐसे में सोनी ने अकेले ही बेटियों की परवरिश की। महेश सोनी या उनकी बेटियों पर ज्यादा ध्यान नहीं देते थे। एक इंटरव्यू में आलिया ने कहा था कि वो बचपन में अपने पिता को याद करती थीं, क्योंकि वो उनके साथ नहीं थे। सालों तक अलग रहने के बाद जब आलिया फिल्मों में आईं तो उनके पिता से रिश्ते सुधरने लगे।

5 साल की उम्र में मिली पहली फिल्म

आलिया भट्ट ने महेश भट्ट के प्रोडक्शन हाउस में बनी 1999 की फिल्म संघर्ष में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया। फिल्म में आलिया ने प्रीति जिंटा के बचपन का चंद सेकेंड का रोल किया। आलिया सेट पर सिर्फ इसलिए जाती थीं, जिससे उन्हें अच्छा खाना मिल सके।

9 साल की उम्र में भंसाली की फिल्म से हुईं रिजेक्ट

आलिया ने 9 साल की उम्र में संजय लीला भंसाली की फिल्म ब्लैक (2005) के लिए ऑडिशन दिया था, लेकिन उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया। बाद में ये रोल आएशा कपूर को मिला था। फिल्म के लिए आएशा को 7 अवॉर्ड मिले थे।

12 साल की उम्र में करने वाली थीं रणबीर के साथ डेब्यू

ब्लैक फिल्म से रिजेक्ट करने के बाद संजय लीला भंसाली ने 12 साल की आलिया भट्ट को फिल्म बालिका वधु के लिए कास्ट किया। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर को कास्ट किया गया था। कुछ महीनों में ही ये फिल्म बंद हो गई।

पहली फिल्म के लिए मिली 15 लाख रुपए फीस, मां को सौंपी

आलिया भट्ट को धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर के लिए 15 लाख रुपए फीस मिली थी। ये रकम उन्होंने अपनी मां सोनी राजदान को दी थी, इसके बाद से सोनी ही उनका फाइनेंस देखती हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कॉफी विद करण में गलत जवाब देने से लगा डम्ब गर्ल का ठप्पा

2013 में आलिया भट्ट कॉफी विद करण के चौथे सीजन में वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ पहुंची थीं। यहां रैपिड फायर राउंड के दौरान करण जौहर ने पूछा था भारत के प्रेसिडेंट कौन हैं। आलिया ने चिल्लाते हुए जवाब में पृथ्वीराज चौहान का नाम लिया, जबकि उस समय प्रेसिडेंट प्रणब मुखर्जी थे। साथ बैठे सिद्धार्थ शॉक्ड रह गए, वहीं करण का हंसी से बुरा हाल था। सही जवाब पता चलने के बाद भी आलिया ने अजीब तर्क देते हुए कहा था, दोनों के नाम ‘P’ से शुरू होते हैं।

नॉन ग्लैमरस रोल से बदली डम्ब गर्ल की इमेज

2014 में आलिया हाईवे फिल्म में नजर आईं। बेहतरीन अभिनय के लिए उन्हें क्रिटिक्स बेस्ट एक्ट्रेस फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। ग्लैमरस आलिया का नॉन ग्लैमरस रोल देखकर हर कोई हैरान था। आगे 2 स्टेट्स, हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया, कपूर एंड सन्स, उड़ता पंजाब, डियर जिंदगी, बद्रीनाथ की दुल्हनिया, राजी जैसी बेहतरीन फिल्में कर आलिया ने खुद को टॉप एक्ट्रेसेस के बीच स्टैबलिश किया। उनके स्क्रिप्ट सिलेक्शन की भी खूब सराहना हुई।

बिहारी लड़की बनने के लिए छोड़ दिया था मोबाइल

2016 में आलिया उड़ता पंजाब फिल्म में नजर आईं। इस फिल्म में उन्होंने गांव की बिहारी लड़की और हॉकी प्लेयर का रोल प्ले किया था। वॉग को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि किरदार में जाने के लिए उन्होंने असल जिंदगी में मोबाइल छोड़ दिया था और बिहारी सीखी थी। पंकज त्रिपाठी ने उनकी मदद की थी।

इन फिल्मों में छोड़ी अभिनय की गहरी छाप

राजी फिल्म में आलिया ने सहमत खान नाम की अंडरकवर एजेंट का रोल निभाया। डियर जिंदगी के बाद ये उनके करियर की दूसरी फीमेल सेंट्रिक फिल्म थी। फिल्म के लिए आलिया ने कोडिंग और हथियार चलाने की ट्रेनिंग ली। फिल्म के लिए आलिया को बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला।

अगली बार आलिया का दमदार अभिनय गंगूबाई काठियावाड़ी में देखने को मिला। लोगों ने शुरुआत में फिल्म की कास्टिंग पर खूब सवाल खड़े किए, हालांकि जब फिल्म रिलीज हुई तो क्रिटिक्स ने आलिया के अभिनय की खूब तारीफ की। कोरोनाकाल में रिलीज हुई इस फिल्म ने 209 करोड़ का कलेक्शन किया था। 2022 की डार्लिंग्स आलिया के करियर की चौथी फीमेल सेंट्रिक फिल्म साबित हुई। ये चारो ही फिल्में सुपरहिट रही हैं।

2022 में डार्लिंग्स से रखा प्रोडक्शन में कदम

आलिया भट्ट ने 2022 की फिल्म डार्लिंग्स से प्रोडक्शन में कदम रखा। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई, जिसे खूब पसंद किया गया। आलिया के प्रोडक्शन का नाम इटरनल्स सनशाइन प्रोडक्शन है।

बिजनेसवुमन भी हैं आलिया भट्ट

हर फिल्म के लिए 15-20 करोड़ रुपए फीस चार्ज करने वाली आलिया भट्ट बिजनेस से भी मोटी कमाई करती हैं। 2013 में एक्ट्रेस ने लोगों को स्टाइल करने के लिए स्टाइल क्रेकर नाम के स्टार्टअप की शुरुआत की थी। इसके अलावा 2020 में आलिया ने अपनी नई कंपनी शुरू की जिसका नाम एड-ए- मम्मा (Ad-E-Mamma) है।

ये एक किड्स फैशन ब्रांड है जिसमें 4-12 साल के बच्चों के लिए जरूरी सामान मिलते हैं। 2022 में आलिया ने प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए भी कलेक्शन लॉन्च किया। एक रिपोर्ट के अनुसार आलिया के ब्रांड ने 2021 में 150 करोड़ का बिजनेस किया था। आलिया भट्ट की नेटवर्थ 189 करोड़ रुपए है। मुंबई के अलावा आलिया का लंदन में भी घर है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47