छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में बदला मौसम का मिजाज : कई इलाकों में बारिश के आसार, अंधड़ के साथ हो सकती है ओलावृष्टि

weather update : छत्तीसगढ़ समेत देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला है. अधिकांश हिस्सों में 20 मार्च तक हल्की, मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार है. छत्तीसगढ़ में बादल छाया हुआ है. पूर्व से नमीयुक्त हवा आ रही है. मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है. कुछ स्थानों पर वज्रपात, अंधड़ और ओलावृष्टि भी हो सकती है. रायपुर, बिलासपुर में बारिश शुरू हो गई है.

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां भी बारिश होने और आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान लगाया गया है. यहां 16 मार्च को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक रह सकता है. छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया है. पूर्वी भारत, उत्तर पश्चिमी भारत सहित पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 16 से 20 मार्च तक बड़े स्तर पर बारिश की बौछारों सहित हल्की, मध्यम बारिश, गरज, आंधी और ओलावृष्टि के आसार है.

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

आज इन राज्यों में बारिश के आसार

मौसम विभाग ने 16 से 19 मार्च 2023 के बीच अलग-अलग इलाकों में आंधी-बारिश को लेकर यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. महाराष्ट्र और कर्नाटक के इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट और पंजाब, हरियाणा, दिल्ली एनसीआर और हिमालयी क्षेत्र समेत कई इलाकों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा तेलंगाना, छत्तीसगढ़, झारखंड और मध्य प्रदेश में 16 से 19 मार्च के बीच भी बारिश होने का अनुमान है.

पहाड़ी राज्यों की बात करें तो जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की आशंका है. इसके अलावा पंजाब उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 17 से 19 मार्च के दौरान बारिश हो सकती हैं.

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!