Advertisement

गौरेला के बजाय कोदवाही को जिला मुख्यालय बनाने याचिका

बिलासपुर। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के लिए ग्राम कोदवाही में जिला मुख्यालय बनाने की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका पर बीते दिनों छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। दायर याचिका पर सुनवाई के बाद डिवीजन बेंच ने याचिका को निराकृत कर दिया है। याचिकाकर्ता को कलेक्टर के समक्ष अभ्यावेदन पेश करने का निर्देश दिया है।
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के बीच स्थित ग्राम कोदवाही को जिला मुख्यालय बनाने की मांग को लेकर जिले के एक निवासी ने जनहित याचिका दायर की है। दायर याचिका में कहा है कि राज्य शासन द्वारा गौरेला को नया जिला मुख्यालय बनाने की तैयारी की जा रही है। याचिका के अनुसार ग्राम कोदवाही में जिला मुख्यालय बनाए जाने से जिले के ग्रामीणों को सुविधा होगी। याचिकाकर्ता ने बताया कि ग्राम कोदवाही पेंड्रा से 11 किमी,गौरेला से 19 और मरवाही से 20 किलोमीटर दूर है। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला मुख्यालय के लिए कोदवाही सबसे उपयुक्त जगह है। यहां से प्रमुख जगहों से आसानी के साथ जिला मुख्यालय पहुंचा जा सकेगा। दूसरी भी कम पड़ेगी। याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका में कहा कि गौरेला की दूरी ग्रामीण क्षेत्रों से अधिक है। इससे दूरस्थ वनांचलों व ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वालों के लिए जिला मुख्यालय पहुंचना आसान नहीं होगा। दूरी के चलते लोग नहीं पहुंच पाएंगे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47