Advertisement

चाकू की नोक पर लुटमार करने वाले को किया गिरफ्तार, भेजा पुलिस रिमांड पर

चाकू की नोक पर लुटमार करने वाले को किया गिरफ्तार, भेजा पुलिस रिमांड पर

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

नवापारा राजिम :- स्थानीय नवापारा पुलिस ने चाकू की नोक पर लूटमार करने वाले को एक ही दिन के भीतर गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की हैं. नवापारा थाने से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की रात करीबन 12:00 बजे हाईवा चालक विनोद निषाद अपने हाइवा क्रमांक सीजी 04 एल एक्स 1435 में रेत लोड करा सोमवारी पुल पहुंचा था कि सामने से चार अज्ञात व्यक्तियों ने हाईवा को रोककर चाकू दिखाकर प्रार्थी की मोबाइल एवं नकदी रकम ₹2500 एवं राड को लूट लिया एवं पीछे से आ रही अन्य हाईवा को रुकवा कर उसके चालक हेम कुमार यादव के मोबाइल व जेक को लूट लिया.
जिस पर हाइवा चालक ने अज्ञात लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिस पर थाना गोबरा नयापारा पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अज्ञात आरोपियो के खिलाफ पतासाजी किया गया. जिस पर दूसरे दिन सुबह पुलिस ने एक नाबालिग सहित 3 अन्य लोगो को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की साथ आरोपी गणों से 02 नग चोरी की मोटरसाइकिल एवं 3 नग चाकू जप्त किया गया.
प्रकरण में आरोपी गणों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया. गिरफ्तार आरोपियों मे पहले का नाम वीरेंद्र कुमार यादव, भास्कर कुमार निषाद, लव निषाद सहित एक अपचारी बालक शामिल हैं. सभी आरोपी नवापारा के सोमवारी बाजार और आसपास के रहने वाले हैं.

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57