Advertisement

CG VIDHANSABHA : सदन में उठा जल जीवन मिशन का मुद्दा, कांग्रेस विधायक ने मांगी जिलेवार राशि आबंटन की जानकारी, मंत्री ने कहा – जिलेवार बजट का आवंटन नहीं किया जाता

रायपुर। CG VIDHANSABHA : आज विधानसभा बजट सत्र के 13वें दिन सदन की कार्रवाई शुरू होते ही विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत और नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने हिन्दू नववर्ष और चैत्र नवरात्र की शुभकामनाएं दी। प्रश्नकाल के दौरान जल जीवन मिशन के तहत वर्ष 2021-22 और 2022-23 में रायपुर के लिए राशि का बजट आवंटन का मुद्दा उठा। इस मामले में कांग्रेस विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने मांग की, काम में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड किया जाये। जवाब में मंत्री रुद्र गुरू ने बताया कि तीन ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया है। आने वाले दिनों में अगर ऐसी की गलतियां मिली तो कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.18.43
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.56.51
ChatGPT Image Aug 8, 2026, 10_06_26 PM

विधायक ने सवाल किया कि कितनी राशि के वर्क आर्डर जारी किए गए. विधानसभावार जानकारी देवें। मंत्री रूद्र गुरु ने बताया कि जिलेवार बजट का आवंटन नहीं किया जाता। जिलेवार खर्च के लिए आहरण सीमा जारी की जाती है।रायपुर जिले में जल जीवन मिशन के तहत 832400 लाख वर्ष 2022- 23 में 17539.60 लाख राशि का आहरण सीमा जारी की गई. कुल 46533.55 लाख के वर्क ऑर्डर जारी किए गए।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM