Advertisement

किसानों से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी का निर्णय ऐतिहासिक

किसानों से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी का निर्णय ऐतिहासिक

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किसानों के सच्चे हितैषी

कसडोल विधानसभा के फायर ब्रांड नेता विमल साहू ने कहा है

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को विधानसभा में इस साल से किसानों से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी की घोषणा कर यह साबित कर दिया कि वह किसानों के सच्चे हितैषी हैं। मुख्यमंत्री द्वारा किसानों को बड़ी सौगात देने का स्वागत करते हुये इसे बड़ी सौगात बताया है।

विमल साहू ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश की बागडोर संभालने के बाद से ही किसानों के हित में लगातार नई नई योजनाएं बनाकर उसका बेहतर क्रियान्वयन करा रहे हैँ। सत्ता संभालने के बाद सबसे पहले श्री बघेल ने किसानों का कर्ज माफ़ किया। उसके बाद किसानों से 2500 रुपये प्रति क्प्विंटल में धान खरीदी की शुरुआत कर देश में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। फिर नरवा गरवा घुरवा बाड़ी, गोठान योजना, राजीव गाँधी न्याय योजना सहित तमाम किसान हितैषी योजनाओं को अमलीजामा पहनाया। भूपेश सरकार की किसान हितैषी योजनाओं के सही क्रियान्वयन का प्रतिफल है कि आज शहरों से लोग वापस अपने गाँव की ओर जा रहे है और खेती कर आर्थिक रूप से मज़बूत हो रहे हैं। श्री विमल साहू ने कहा 15 वर्ष तक छत्तीसगढ़ में भाजपा की रमन सरकार किसानों को कभी बोनस देने के नाम पर तो कभी समर्थन मूल्य देने के नाम पर ठगती रही।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आने के बाद किसानों की आर्थिक स्थिति में जबरदस्त बदलाव आया है और उनकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत हुई है।साहू जी ने कहा कि इस वर्ष खरीफ सीजन में किसानों से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की घोषणा भूपेश सरकार का एक क्रांतिकारी कदम है, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति और भी मजबूत होगी। उन्होंने इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का क्षेत्र के किसानों की ओर से आभार व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। कसडोल विधानसभा में 99 परसेंट परिवार किसान है , कसडोल क्षेत्र में हर्ष और उल्लास का माहौल निर्मित हो गया है गांव गांव के लोग बहुत प्रफुल्लित होकर खुशी जाहिर कर रहे हैं। हर एक के जुबान पर भूपेश कका का खुमार छाया हुआ है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47