Advertisement

कुदरगढ़ महोत्सव का हुआ आगाजः पहले दिन पारंपरिक लोक संगीत की धुन पर झूमे लोग

कुदरगढ़ महोत्सव का हुआ आगाजः पहले दिन पारंपरिक लोक संगीत की धुन पर झूमे लोग

स्कूल शिक्षा मंत्री, संसदीय सचिव, प्रतिनिधियों ने किया दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सूरजपुर/  सूरजपुर अंचल की अधिष्ठात्री देवी मां बागेश्वरी के धाम में  तीन दिवसीय कुदरगढ़ महोत्सव का रविवार देर शाम से आगाज हो गया। पहले दिन ख्याति प्राप्त कलाकारों ने अलग-अलग विधाओं में महोत्सव में समां बांध दिया। पारंपरिक लोग संगीत की धुनों के अलावा क्लासिकल डांस और भजनों पर लोग झूमते रहे। इस दौरान डॉ. पूर्णाश्री राउत क्लासिकल ओडिसी डांस, ओम अग्रहरि नन्हा सितारा एवं कला केंद्र सूरजपुर की प्रस्तुति, नासिर खान सूफी गायक, बीजीएम म्यूजिकल ग्रुप, दिलीप षडंगी भजन सम्राट, आमा पान के पतरी, करेला पान के दोना रायगढ़ सहित अन्य नामचीन कलाकार जगराता कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जिसमें कलाकारों ने अपने चिरपरिचित अंदाज में मनमोहक संस्कृतिक  कार्यक्रम की प्रस्तुति दी लोगों ने गीत संगीत का आनंद उठाया।
      कुदरगढ़ महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संसदीय सचिव श्री पारसनाथ राजवाड़े सहित स्थानीय प्रतिनिधियों ने दीप प्रज्वलन एवं राजगीत के साथ प्रारंभ हुआ।
      स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, संसदीय सचिव श्री पारसनाथ राजवाड़े सहित प्रतिनिधियों ने चैत्र नवरात्रि की बधाई शुभकामनाएं दी तथा सूरजपुर अंचल की अधिष्ठात्री देवी मां बागेश्वरी से जिला, राज्य, देश सभी के लिए सुख समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा। कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा ने स्वागत किया तथा कुदरगढ़ी माता रानी से सुख समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा।
     कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध क्लासिकल नृत्यांगना डॉ. पूर्णाश्री राउत ने शानदार प्रस्तुति देकर मंच का मान बढ़ाया। मास्टर ओम अग्रहरि नन्हा सितारा एवं कला केंद्र सूरजपुर की प्रस्तुति, नासिर खान सूफी गायक, बीजीएम म्यूजिकल ग्रुप, दिलीप षडंगी भजन सम्राट, आमा पान के पतरी करेला, पान के दोना रायगढ़ सहित अन्य नामचीन कलाकार जगराता के साथ ही भजन और लोक पारंपरिक गीतों की प्रस्तुति देकर प्रदेश की कला और संस्कृति की बखूबी प्रस्तुति दी। सभी कलाकारों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
       महोत्सव के उद्घाटन अवसर छत्तीसगढ़ राज्य उर्दू बोर्ड के सदस्य श्री इस्माइल खान, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री नरेश राजवाड़े, श्रीमती भगवती राजवाड़े, डीडीसी, बीडीसी, जनप्रतिनिधि गण, कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा, पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू, एसईसीएल महाप्रबंधक श्री अमित सक्सेना, जिला पंचायत सीईओ सुश्री लीना कोसम, कुदरगढ़ मेला अध्यक्ष श्री भुवन भास्कर प्रताप सिंह, ट्रस्ट के सदस्य, नागरिक गण, प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
      तीसरे दिन 28 मार्च को संजय सुरीला सरगुजा, हाय रे सरगुजा नाचे फेम, पारंपरिक नृत्य समूह एचडी इवेंट फिलर प्रस्तुति, आरू साहू सिहावा सुआ बोलत हे फेम छत्तीसगढ़ी लोक गीत मुख्य आकर्षक के केन्द्र होंगे। सभी कार्यक्रम शाम 6 बजे से प्रारंभ होंगे। कुदरगढ़ महोत्सव में इसके अतिरिक्त पारंपरिक नृत्य, मानस मंडली एवं विविध खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जा रहा है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47