Advertisement

विधान सभा क्षेत्र के लोगो को स्थायित्व के नाम पर ठगा गया है। महेश प्रसाद

विधान सभा क्षेत्र के लोगो को स्थायित्व के नाम पर ठगा गया है। महेश प्रसाद

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बिश्रामपुर- भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के विधान सभा चुनाव का आगाज होते ही भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के विधान सभा प्रत्यासी महेश प्रसाद ने अपनी पारी की शुरुवात कर राज्य सरकार पर सीधे निशाना साधते हुए कहा है कि, राज्य सरकार और वर्तमान विद्यायक ने चिरमिरी वासियों को चिरमिरी के स्थायित्व के नाम पर ठगा है। जब चिरमिरी की जनता से इन्होंने वोट मांगा था तब इनका मूल मुद्द्दा चिरमिरी में रोजगार उत्पन्न कर चिरमिरी को स्थायित्व प्रदान करने का था। किन्तु इसके ठीक विपरीत देखा जाए तो आज तक चिरमिरी की जनता को ठगने के आलावा इन्होंने कुछ भी नहीं किया है। चिरमिरी सिर्फ राजनीति का केन्द्र बिंदु बन कर रह गया है। आज भी चिरमिरी के युवा उच्च शिक्षा ग्रहण करने चिरमिरी से बाहर का रुख कर रहे हैं। और उच्च शिक्षा प्राप्त कर बाहर ही रोजगार के लिए भटक रहे हैं। इनकी रणनीति किसी भी तरह से चिरमिरी को विकास शील बनाने की नही रही है । पांच वर्ष बीत जाने के बाद भी चिरमिरी को इन्होंने केवल और केवल लूटा है। और अपने जेबों को भरा है। चिरमिरी के स्थायित्व और विकास से इनका कोई लेना देना नहीं है। ये एक ओर तो चिरमिरी से लगाव की बात करते हैं और दूसरी ओर खुद प्रदेश मुख्यालय में अपने साम्राज्य को फैला रहे हैं। अगर इनको इतनी ही चिंता चिरमिरी की थी तो आज तक चिरमिरी में एक भी रोजगार क्यों नहीं दे सके। विकास के नाम पर सिर्फ इनके चमचों और चापलूसों ने विकास किया है। आज चिरमिरी के भावी युवा पीढ़ी नशे के चपेट में है, जो कि बहुत ही दुखद है। चिरमिरी की जनता सब देख रही है कि चिरमिरी में अवैध खनन, जुआ,शराब और माफिया किसके शरण में फल फूल रहे हैं। और आने वाले विधान सभा चुनाव में जनता इनको इनके असली जगह दिखाएगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47