Advertisement

CG Breaking : ED के छापे दूसरे दिन भी जारी, कोल के बाद अब शराब कारोबारी निशाने पर

रायपुर. छत्तीसगढ़ में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने आज तड़के शराब और होटल कारोबारियों पर छापे मारे हैं. बड़े उद्योगपति कमल सारडा, कोल परिवहन और जमीन के कारोबार से जुड़े लोगों और कुछ अधिकारियों पर छापे के बाद यह दूसरा दिन है।

जानकारी सामने आ रही है, उसके मुताबिक मेयर एजाज ढेबर, अनवर ढेबर, शराब कारोबारी अमोलक सिंह भाटिया, बलदेव सिंह भाटिया, पप्पू बंसल, विनोद बिहारी आदि लोगों के यहां ईडी ने सुबह-सुबह छापेमारी शुरू की है. इनमें ढेबर परिवार के यहां पहले इनकम टैक्स डिपार्टमेंट( department)का छापा पड़ चुका है, जिसके आधार पर ही ईडी द्वारा आगे जांच की बात कही जाती है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सीएम भूपेश बघेल( CM baghel) ने जताई नाराजगी

एक दिन पहले ही सीएम भूपेश बघेल ने इस बात को लेकर नाराजगी जताई थी कि मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड और कर्नाटक जैसे राज्य जहां भाजपा की सरकार है, वहां ईडी क्यों छापे नहीं मारती? महाराष्ट्र में जब शिवसेना कांग्रेस की सरकार थी, तब ईडी के छापे पड़ रहे थे, लेकिन जैसे ही विधायकों की खरीद फरोख्त हुई और सरकार बदली, वहां छापे बंद हो गए।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47