ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

CG CRIME : घर में घुसकर बाप-बेटे पर चाकू से जानलेवा हमला, पिता की मौत; बेटा घायल

रायपुर। तिल्दा नेवरा थाना इलाके में घर में घुसकर बाप-बेटे पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया है। हमले में पिता की मौत हो गई है, वहीं बेटा घायल है। सूचना पर तिल्दा थाना पुलिस समेत साइबर और FSL की टीमें मौके पर पहुंची है। घायल बेटे का अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से सभी आरोपित फरार हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

जानकारी के अनुसार जलसो गांव निवासी आशु उइके उसके चाचा ईशु उइके ने अपने 6-7 साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है। इलाके में रंगदारी का वर्चस्व की पुरानी रंजिश के चलते आरोपित आशु उइके ने साथियों के साथ मिलकर कुंदरू गांव निवासी जितेन्द्र पाल के घर में घुसकर उसकी हत्या कर दी। आरोपियो के हमले में जितेंद्र का बेटा आयुष घायल हो गया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!