मोतीमाला के नाम पर करोड़ों की ठगी, वाराणसी से गिरफ्तार हुआ आरोपी

दुर्ग। दुर्ग में कार्यालय खोल कर हजारों महिलाओं से ठगी करने वाले आरोपी सानू कुमार उर्फ कुमार सानू को दुर्ग पुलिस ने वाराणसी (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने महिलाओं को मोतीमाला का काम देकर कच्चा माल और रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर करोड़ों रुपए लिया और फिर अचानक भाग गया। आज आरोपी को लेकर पुलिस दुर्ग पहुंचेगी।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

सीएसपी वैभव बैंकर के मुताबिक सानू कुमार इंदिरा मार्केट स्थित फ्रेम कमल कॉम्प्लेक्स में होमग्रोन कॉर्पोरेशन के नाम से ऑफिस खोला था। उसने नवंबर 2022 से लोगों को मोती माला का काम देना शुरू किया था।

सानू लोगों से सिक्योरिटी के तौर पर 2500 रुपए जमा कराता था। इसके एवज में 3 किलो मोती माला पिरोने के लिए देता था। जब उसे मोतियों की माला बनाकर दिया जाता तो वो उस व्यक्ति को 3500 रुपए देता था। कुछ दिन तक उसने रकम दिया, और उसके लालच में 9 हजार से अधिक महिलाएं व लोग फंस गए। और सभी 2500-2500 रुपए जमा कर दिए। इसके बाद अचानक सानू 19 जनवरी 2023 की सुबह ऑफिस बंद करके भाग गया। जब लोगों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने वहां जमकर हंगामा किया और दुर्ग थाने में मामला दर्ज कराया था।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

जब मोतियों की माला जमा करने हितग्राही इंदिरा मार्केट स्थित ऑफिस पहुंचे और वहां ताला बंद देखा तो वो गुस्से में आग बबूला हो गए। उन्होंने कार्यालय का ताला तोड़कर वहां पर रखी कुर्सियां टेबल, लैपटॉप सहित अन्य सामानों को लूट लिया। इतना ही नहीं उन्होंने कार्यालय के बाहर लगे कांच को भी तोड़ डाला। बाद में कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया था।

दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव आज कंट्रोल रूम में मामले का खुलासा करेंगे। एसपी आरोपी से पूछेंगे कि उसे यह आइडिया कहां से आया और उसने किस तरह से ठगी की इस पूरी वारदात को अंजाम दिया।