Advertisement

CM भूपेश बघेल आज दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में करेंगे भेंट-मुलाक़ात सरकारी योजनाओं की परखेंगे जमीनी हकीकत, बेलचंदन की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

दुर्ग। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पुरई में भेंट-मुलाकात सहित जिले के विभिन्न गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल निर्धारित कार्यक्रम अनुसार रायपुर पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से पूर्वान्ह 11.40 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 12 बजे दुर्ग जिले के ग्राम निकुम पहुंचेंगे और वहां से कार द्वारा ग्राम तिरगा आएंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल वहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा दाऊ स्वर्गीय प्यारेलाल बेलचंदन की प्रतिमा का अनावरण करेंगे तथा भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम के बाद 1 बजे ग्राम निकुम आएंगे और वहां आयोजित ‘स्वर्गीय दाऊ रामचंद्र देशमुख प्रदेश स्तरीय नाचा गम्मत महोत्सव‘ में शामिल होंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

श्री बघेल ग्राम निकुम से कार द्वारा दोपहर 2.05 बजे दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पुरई पहुंचेंगे और 2.35 बजे भेंट-मुलाकात में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बघेल ग्राम पुरई से हेलीकॉप्टर द्वारा 4.15 बजे भिलाई आएंगे और सर्किट हाउस दुर्ग में शाम 6 बजे विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से भेंट करेंगे। मुख्यमंत्री रात 7.30 बजे सर्किट हाउस दुर्ग में समीक्षा बैठक में शामिल होंगे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57