CG Corona Update: छत्तीसगढ़ में 24 घंटे में 35 नए पॉजिटिव, सबसे ज्यादा 9 मरीज रायपुर जिले में

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 35 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। इनमें सबसे अधिक 9 रायपुर जिले से है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 17 जिलों में एक भी पॉजिटिव नहीं मिले हैं। वहीं मौत का आंकड़ा शून्य है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

 छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में सीआरपीएफ के दो जवानों सहित छह लोग संक्रमित मिले हैं। किसी की भी ट्रेवेल हिस्ट्री नहीं है। बताया जा रहा है कि सभी को वैक्सीन की तीनों डोज भी लग चुके थे। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूरे परिवार को आईसोलेट कर दिया गया है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

 किस जिले में कितने मरीज

राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक दुर्ग 3, राजनांदगांव 2, बालोद 0 बेमेतरा 1, कबीरधाम 0, रायपुर 9, धमतरी 5, बलौदाबाजार 0, महासमुंद 0, गरियाबंद 0, बिलासपुर 4, रायगढ़ 0, कोरबा 0, जांजगीर-चांपा 2, मुंगेली 0, जीपीएम 0, सरगुजा 0, कोरिया 1, सूरजपुर 0, बलरामपुर 0, जशपुर 2, बस्तर 0, कोंडागांव 4, दंतेवाड़ा 0, सुकमा 0, कांकेर 2, नारायणपुर 0, बीजापुर 0, अन्य राज्य 0 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।