Advertisement

रायपुर : प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 8 प्रतिशत पहुंची, 14 जिलों में भी पॉजिटिविटी दर 8 प्रतिशत या इससे कम रायपुर. 21 मई 2021

रायपुर : प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 8 प्रतिशत पहुंची, 14 जिलों में भी पॉजिटिविटी दर 8 प्रतिशत या इससे कम
रायपुर. 21 मई 2021

प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर अब 8 प्रतिशत पर पहुंच गई है। राज्य के 14 जिलों में भी पॉजिटिविटी दर घटकर 8 प्रतिशत या इससे कम हो गई है। राष्ट्रीय स्तर पर अभी पॉजिटिविटी दर 15 प्रतिशत है। राज्य शासन द्वारा कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए किए जा रहे प्रभावी उपायों से विभिन्न जिलों में संक्रमण की दर में लगातार गिरावट आ रही है। राजनांदगांव, सुकमा और बीजापुर जिले में अभी संक्रमण की दर 2 प्रतिशत, कबीरधाम और कांकेर में 3 प्रतिशत, दुर्ग में 4 प्रतिशत, कोरबा और नारायणपुर में 5 प्रतिशत, बिलासपुर में 6 प्रतिशत, रायपुर, बलौदाबाजार-भाटापारा, जशपुर और दंतेवाड़ा में 7 प्रतिशत तथा बेमेतरा में 8 प्रतिशत है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

20 मई की स्थिति में बालोद, महासमुंद, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, सरगुजा, बस्तर और कोंडागांव में संक्रमण की दर 9 प्रतिशत है। प्रदेश के शेष जिलों में पॉजिटिविटी दर 9 प्रतिशत से अधिक है।

680/कमलेश

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57