Advertisement

उत्कल गौरव सम्मान से सीमांचल किए गए सम्मानित

उत्कल गौरव सम्मान से सीमांचल किए गए सम्मानित

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गोपाल सिंह विद्रोही बिश्रामपुर -उत्कल समाज विश्रामपुर द्वारा उत्कल गौरव दिवस के अवसर पर जगन्नाथ मंदिर प्रांगण विश्रामपुर में समाज के नागरिकों के मध्य मनाया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रथम बस्तामुक्त विद्यालय शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रुनियाडीह के संस्था प्रमुख सीमांचल त्रिपाठी को उत्कल गौरव पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया। हमारे संवाददाता से सीमांचल त्रिपाठी ने बताया कि उन्हें उत्कल गौरव पुरस्कार, शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए विभिन्न प्रकार के नवाचार सहित शिक्षा के क्षेत्र में वर्ष 2017 में मिले राज्यपाल पुरस्कार एवं वर्ष 2010-11 में सूरजपुर विकासखंड का ब्लॉक परियोजना अधिकारी के पद पर रहते हुए साक्षरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर राज्यपाल पुरस्कार एवं राष्ट्रपति पुरस्कार दिलाने के लिए किए गए कार्य के लिए, प्रदान किया गया। आपने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के वरिष्ठ नागरिक व सेवानिवृत्त समाजसेवी एसईसीएल कर्मचारी अशोक स्वाई जी के द्वारा समाज के कार्यो का वृत पठन के साथ किया गया। यहां बताना लाजमी होगा कि सीमांचल त्रिपाठी मूलतः उड़ीसा राज्य के गंजाम जिले के निवासी हैं, जिनके पिताजी स्व0 श्री अंतर्यामी त्रिपाठी, वर्ष 1959 में विश्रामपुर एसईसीएल में अपनी सेवा देना प्रारंभ किया था और यही विश्रामपुर में ही सीमांचल त्रिपाठी का जन्म स्थान है और अपने जन्मभूमि में ही शिक्षा कर्म क्षेत्र को चुनकर बच्चों का सेवा करके वे गौरवान्वित है। सीमांचल त्रिपाठी को उत्कल गौरव सम्मान मिलने पर संकुल परिवार रामनगर के सभी शिक्षको मे हर्ष है और सभी ने उज्जवल भविष्य की शुभकामनाए दी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47