ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने को लेकर हुए झगड़े में पैसेंजर ने दूसरे यात्री को लगाई आग, बच्चा समेत 3 की मौत

केरल। केरल के कोझिकोड में रविवार को एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने को लेकर हुए झगड़े में एक व्यक्ति ने एक दूसरे व्यक्ति को आग लगा दी, जिसके चलते तीन लोग जलकर मर गए। रेलवे के सूत्रों ने यह जानकारी दी। बताया जा रहा है कि अलप्पुझा-कन्नूर एक्जीक्यूटिव एक्सप्रेस के यात्रियों ने आपातकालीन चेन खींच दी जिसके बाद ट्रेन धीमी होने पर वह व्यक्ति फरार हो गया। अभी आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है। सूत्रों के मुताबिक, घटना रात करीब 9 बजकर 45 मिनट पर हुई जब ट्रेन कोझिकोड शहर को पार करने के बाद कोरापुझा रेलवे पुल पर पहुंची थी।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

पेट्रोल छिड़कर लगाई आग, तीन जलकर मरे

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

जानकारी है कि केरल के कोझिकोड जिले के इलाथूर के पास एक अज्ञात व्यक्ति ने एक यात्री पर पेट्रोल छिड़क कर चलती ट्रेन में आग लगा दी। इस घटना में 3 लोगों की जलकर मौत हो गई। ये घटना अलप्पुझा-कन्नूर एक्सप्रेस के डी1 डिब्बे में रात करीब 10 बजे हुई। जहां घटना हुई थी, वहां रेलवे ट्रैक के पास एक बच्चे सहित तीन लोगों के शव मिले हैं। मत्तन्नूर निवासी रहमथ, उसकी बहन की दो साल की बेटी और नौफ़ल रेलवे ट्रैक के पास मृत पाए गए थे। पुलिस की जांच चल रही है। फोरेंसिक विशेषज्ञ मौके पर पहुंच गए हैं।

आग लगाने वाला व्यक्ति ट्रेन से हुआ फरार

यात्रियों ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को सूचना दी और आग बुझाई। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ”प्रारंभिक सूचना के अनुसार कथित तौर पर आग लगाने वाला व्यक्ति घटना के बाद फरार हो गया। झुलसे हुए बाकी याक्षियों को आरपीएफ ने अस्पताल में भर्ती कराया और आवश्यक निरीक्षण के बाद ट्रेन रवाना हो गई।’’ शुरुआती खबरों के अनुसार संदेह है कि दो व्यक्तियों के बीच कहासुनी के बाद यह घटना हुई। कोझिकोड पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!