CG NEWS : बढ़ती गर्मी को देखते हुए शिक्षा विभाग ने रायपुर सहित इन जिलों के स्कूल समय में किया बदलाव, आदेश जारी

रायपुर :छत्तीसगढ़ में कुछ दिनों से मौसम में बदलाव आया हुआ है। लेकिन दिन में गर्मी का प्रकोप जारी है। प्रदेश के कई जिलों में लगातार तापमान में वृद्धि हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार इस वर्ष प्रदेश में भीषण गर्मी पढ़ने वाली है। वहीं गर्मी और दोपहर के धूप को देखते हुए स्कूल के टाइम बदलाव किया गया है। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में अब तक स्कूल के समय में बदलाव का आदेश जारी हो चुका है। जिन जिलों केलिए स्कूल की टाइमिंग में बदलाव हुआ है, उसमें रायपुर, बालोद, जशपुर, कोरबा, कवर्धा, मोहला-मानपुर- अंबागढ़ चौकी, बीजापुर सहित कई अन्य जिले हैं।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

रायपुर और बालोद जिले से आज की तारीख में स्कूल के समय में बदलाव हुआ है। रायपुर में पहली पाली की सभी कक्षाएं 7.30 बजे से 11.30 बजे तक संचालित होगी। वहीं दो पालियों में चलने वाली पहली पाली की प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शाला 7.30 बजे से 11.30 बजे तक और हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल 11.30 बजे से 4.30 बजे तक संचालीत होगी।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)