CG School Time Change : बढ़ती गर्मी की वजह से स्‍कूलों का समय बदला, कल से इस टाइम पर लगेंगी कक्षाएं

रायपुर। CG School Time Change :छत्तीसगढ़( chhattisgarh) के मौसम में लगातार उतार चढ़ाव जारी है।  जिसे देखते हुए स्कूल के समय में बदलाव किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी आर एल ठाकुर ने आदेश जारी करते हुए स्कूल लगने के समय से बदलाव किया है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

बता दें कि समय में बदलाव होने के बाद प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक कक्षाओं के बच्चे सुबह 7.30 से 11.30 तक स्कूल आएंगे और हाई- हायर सेकेंडरी की कक्षाएं 11:30 से 4:30 तक लगेगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने तेजी से बढ़ रही गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

रायपुर( raipur) में पहली पाली की सभी कक्षाएं 7.30 बजे से 11.30 बजे तक संचालित

बता दें कि, रायपुर और बालोद जिले में स्कूलों के समय में बदलाव हुआ है। रायपुर में पहली पाली की सभी कक्षाएं 7.30 बजे से 11.30 बजे तक संचालित होगी। वहीं दो पालियों में चलने वाली पहली पाली की प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शाला 7.30 बजे से 11.30 बजे तक और हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल 11.30 बजे से 4.30 बजे तक संचालीत होगी। रायपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में अब तक स्कूल के समय में बदलाव का आदेश जारी हो चुका है।