Advertisement

Chanakya Niti: बनना चाहते हैं सफल इंसान, तो आचार्य चाणक्य की ये 3 बातें गांठ में बांध लें

Chanakya Niti: हर कोई अपने जीवन में सफल होना चाहता है। इसके लिए लोग परिश्रम भी करते हैं। इसमें कुछ लोगों को जल्द सफलता मिल जाती है, तो कुछ लोगों को इंतजार करना पड़ता है। आचार्य चाणक्य की मानें तो कठिन परिश्रम करने वाले व्यक्ति को जरूर सफलता मिलती है। वहीं, जल्द सफलता पाने के लिए व्यक्ति को आचार्य चाणक्य की 3 बातों का जरूर ध्यान रखना चाहिए। अगर आप इन 3 बातों का अनुसरण करते हैं, तो बहुत जल्द आपको सफलता मिलेगी। आइए जानते हैं-

-आचार्य चाणक्य की मानें तो व्यक्ति की वाणी मधुर होनी चाहिए। इससे व्यक्ति हर किसी का दिल जीतने में कामयाब हो सकता है। वाणी मीठी और व्यवहार विनम्र रहने से व्यक्ति सफलता की सीढ़ी पर अनवरत चढ़ता रहता है। साथ ही व्यक्ति अपनी पहचान बनाने में भी कामयाब होता है। इसके लिए मीठी वाणी बोलना सीखें।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

-अगर आप अपने जीवन में सफल होना चाहते हैं, तो मानव कल्याण हेतु कार्य जरूर करें। अगर आप श्रम से किसी की सहायता नहीं कर सकते हैं, तो धन दान कर गरीबों की मदद करें। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि मानव कल्याण करने वाले पर परम पिता परमेश्वर की कृपा बरसती है। उनकी कृपा से व्यक्ति अपने जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल करता है।

-आचार्य चाणक्य का कहना है कि व्यक्ति को जीवन में सफल होने के लिए कर्मशील रहना चाहिए। साथ ही अपनों से बड़ों का सम्मान करना चाहिए। कई बार अहंकार की वजह से व्यक्ति बड़े या छोटे के मान-सम्मान को ठेस पहुंचाता है। ऐसे लोगों के पास सफलता अधिक दिनों तक टिक कर नहीं रहती है। आसान शब्दों में कहें तो मां लक्ष्मी ऐसे लोगों के घर ज्यादा दिनों तक नहीं ठहरती है। इसके लिए व्यक्ति को विनम्र होना जरूरी है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47