Advertisement

बलरामपुर : 5 करोड़ 46 लाख 20 हजार 6 सौ 40 रुपये की मुआवजे की राशि चेक शिक्षा मंत्री ने किया वितरण

बलरामपुर : 5 करोड़ 46 लाख 20 हजार 6 सौ 40 रुपये की मुआवजे की राशि चेक शिक्षा मंत्री ने किया वितरण

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अनिल यादव/ ब्यूरो रिपोर्टर/बलरामपुर/दिनांक 03 अप्रैल 2023 को 5 सालों से लंबित भू-अर्जन की राशि का चेक शिक्षा मंत्री ने किया वितरण,मुआवजे की राशि मिलने से किसानों में खुशी की लहर,प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री व आदिम जाति कल्याण विभाग के मंत्री डॉक्टर प्रेमसाय सिह ने जिले के गिरवानी व कोटराही जलाशय परियोजनाओं के लंबित भूअर्जन की राशि 5 करोड़ 46 लाख 20 हजार 6 सौ 40 रुपये की राशि का 43 किसानों को चेक प्रदान किया, वही बीते 15 वर्षाे से लंबित सिंचाई परियोजनाओ की भू-अर्जन की राशि मिलने से किसानों में खुशी की लहर है, मुआवजा राशि की खुशी किसानों के बीच देखते ही बन रही है वही किसानो ने प्रदेश सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
गौरतलब है कि वर्ष 2008 में वाड्रफनगर विकासखण्ड के गिरवानी व कोटराही में सिंचाई परियोजनाओं के अंतर्गत जलाशय का निर्माण किया गया था,तथा सिंचाई परियोजनाओं के लिए 43 किसानों की खेतिहर भूमि डुबान क्षेत्र में घोषित करते हुए भू-अर्जन के तहत प्रकरण तैयार किया गया था लेकिन लंबे समय से किसानों को भू-अर्जन के अंतर्गत मुआवजे की राशि नही मिल पाई थी, किसान मुआवजे की राशि को लेकर चिंतित थे, ऐसे में कलेक्टर विजय दयाराम के. के मार्गदर्शन में सिंचाई परियोजनाओ के मुआवजा प्रकरणों का निराकरण करते हुए कोटराही जलाशय बांध योजना अंतर्गत कुल 16 प्रभावित किसानों को 01 करोड़ 81 लाख 20 हजार 6 सौ रुपये तथा गिरवानी जलाशय बांध योजना के अंतर्गत 27 प्रभावित किसानों को 03 करोड़ 65 लाख 40 रुपये मुआवजे राशि का वितरण स्कूल शिक्षा मंत्री डॉक्टर प्रेमसाय सिंह टेकाम ने चेक के माध्यम से किया। 15 वर्षाे बाद मुआवजे की राशि पाकर प्रभावित किसान खुशी से गदगद है, किसानों का कहना है कि उन्होंने मुआवजे की आस ही छोड़ दी थी, इस बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान दिए गए निर्देशो का क्रियान्वयन करते हुए जिला प्रशासन ने उन्हें लंबित मुआवजा राशि का भुगतान किया है।
उक्त कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी(राजस्व) दीपक निकुंज, जिला शिक्षा अधिकारी के.एल. महिलांगे, प्राचार्य आर.के. सिंह तहसीलदार राजीव जेम्स कुजूर, जल संसाधन विभाग के एसडीओ,क्षेत्र के निर्वाचित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक,विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी व ग्रामीणजन उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47