Advertisement

कवर्धा जिले से बेटे की हादसे में मौत के बाद मुआवजा राशि लेने रायपुर आई महिला के पर्स से 1.60 लाख रुपए चोरी हो गए

कवर्धा जिले से बेटे की हादसे में मौत के बाद मुआवजा राशि लेने रायपुर आई महिला के पर्स से 1.60 लाख रुपए चोरी हो गए। महिला ने कोर्ट परिसर स्थित पंजाब नेशनल बैंक से रकम निकाली थी।

इसके बाद वह पति के साथ ई-रिक्शा और ऑटो से सफर कर रही थी। भनपुरी चौक पहुंचने पर महिला ने पर्स देखा तो उसमें रखी नकदी गायब थी। महिला की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सिविल लाइन पुलिस के मुताबिक, कवर्धा जिले के ग्राम महाराजपुर निवासी ममता तिवारी स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं। उनके बेटे की दुर्घटना में मौत हो गई थी।

मुआवजा राशि लेने के लिए वह 10 सितंबर को पति खेदन तिवारी के साथ रायपुर न्यायालय आई थीं। कोर्ट का काम पूरा होने के बाद उन्होंने न्यायालय परिसर स्थित पंजाब नेशनल बैंक से 1.60 लाख रुपए नकद निकाले।

2 ऑटो बदलकर पहुंची भनपुरी

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बैंक से रकम निकालने के बाद शाम करीब 4 बजे ममता पति के साथ मल्टीलेवल पार्किंग में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा के पास पहुंचीं। यहां से दोनों ई-रिक्शा में बैठकर फाफाडीह चौक गए। इसके बाद फाफाडीह से दूसरे ऑटो में बैठकर भनपुरी चौक पहुंचे।

भनपुरी पहुंचने के बाद ममता ने पर्स चेक किया तो उसमें रखे 1.60 लाख रुपए गायब थे। उन्होंने तुरंत पति और अधिवक्ता निरंजन साहू को इसकी जानकारी दी। ममता ने आशंका जताई कि ऑटो में सफर के दौरान किसी ने मौका देखकर पर्स से रकम निकाल ली।

बैंक से पीछा करने की आशंका

पुलिस न्यायालय परिसर स्थित बैंक से लेकर फाफाडीह और भनपुरी तक के रास्ते के CCTV फुटेज खंगाल रही है। दोनों ऑटो के ड्राइवरों से भी पूछताछ की जाएगी। पुलिस रास्ते में महिला के आसपास मौजूद लोगों की जानकारी भी जुटा रही है।

जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि बैंक से रकम निकालने के बाद कोई संदिग्ध महिला का पीछा तो नहीं कर रहा था। पुलिस को आशंका है कि आरोपी ने भीड़ या ऑटो में सफर के दौरान मौका देखकर पर्स से रकम निकाल ली।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47