Advertisement

रायपुर के देवेंद्र नगर इलाके में स्पा सेंटर में पुलिस की दबिश के बाद संचालक और मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया

रायपुर के देवेंद्र नगर इलाके में स्पा सेंटर में पुलिस की दबिश के बाद संचालक और मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

श्याम स्क्वायर स्थित इशवा लग्जरी स्पा सेंटर में 10 सितंबर को एसीपी स्नेहिल साहू के नेतृत्व में सिविल लाइन और देवेंद्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। पुलिस ने जांच के दौरान आपत्तिजनक सामग्री बरामद करने का दावा किया है।

संचालक का नाम टिकरापारा निवासी हरविंदर सिंह ग्रोवर और मैनेजर का नाम भिलाई निवासी मुकेश कुमार वर्मा बताया जा रहा है।

दूसरे राज्यों से युवतियों को बुलाने का आरोप

पुलिस के मुताबिक स्पा सेंटर में दूसरे राज्यों से युवतियों को बुलाकर काम कराया जा रहा था। पूछताछ के दौरान वहां मौजूद युवतियों ने संचालक और मैनेजर पर जबरन देह व्यापार कराने का आरोप लगाया।

पुलिस का कहना है कि युवतियों के बयान और मौके से मिली सामग्री के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई गई है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

संचालक-मैनेजर पर पीटा एक्ट में केस

कार्रवाई के बाद पुलिस ने स्पा संचालक हरविंदर सिंह ग्रोवर, निवासी टिकरापारा और मैनेजर मुकेश कुमार वर्मा, निवासी भिलाई-3 के खिलाफ केस दर्ज किया है। दोनों के खिलाफ देवेंद्र नगर थाने में अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम (पीटा एक्ट), 1956 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

सेंटर की गतिविधियों की जांच जारी

पुलिस अब स्पा सेंटर से जुड़े दस्तावेज, वहां काम करने वाली युवतियों और संचालक-मैनेजर की भूमिका की जांच कर रही है। युवतियों को दूसरे राज्यों से किस माध्यम से रायपुर लाया गया और सेंटर में उनकी नियुक्ति कैसे हुई, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि सेंटर में इस तरह की गतिविधियां कब से संचालित हो रही थीं।

फिलहाल मामले में पुलिस ने आरोपों और बरामद सामग्री के आधार पर जांच शुरू की है। आगे की कार्रवाई जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर की जाएगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57