Advertisement

सेवा संकल्प अभियान की कार्यशाला मध्य मंडल में सम्पन्न

भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं हम सबके नेता, नगर विधायक *श्री अमर अग्रवाल जी* के मार्गदर्शन में *सेवा संकल्प अभियान* के अंतर्गत *मध्य मंडल की कार्यशाला* आज जिला भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई।

आदरणीय प्रधानमंत्री *श्री नरेंद्र मोदी जी* के जन्म दिवस (17 सितम्बर) एवं प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के *7 अक्टूबर को 25 वर्ष पूर्ण* होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा *17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक एक माह तक सेवा संकल्प अभियान* चलाया जाएगा।

कार्यशाला में जिला अध्यक्ष दीपक सिंह की उपस्थिति में*मुख्य वक्ता के रूप में जिला उपाध्यक्ष श्री अजीत सिंह भोगल* ने कार्यकर्ताओं को अभियान के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रमों एवं विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस एक माह के अभियान में कुल *13 प्रमुख कार्यक्रम* आयोजित किए जाएंगे, जिसकी शुरुआत *17 सितम्बर को “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम* से होगी, जिसमें कार्यकर्ताओं द्वारा प्रत्येक घर-परिवार में जाकर दीप प्रज्वलित कराया जाएगा।

अभियान के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रम इस प्रकार हैं :-

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

*1. आशीर्वाद का दीया, 2. सेवा चित्र, 3. सेवा स्मरण, 4. आंगन का मिलन, 5. कहानी बदलाव की, 6. सेवा ज्योति यात्रा (वडनगर से वाराणसी), 7. जल-जन सेवा संकल्प यात्रा, 8. सेवा – मेरा योगदान, 9. सेवा सेतु अभियान, 10. सेवा के रंग, 11. हैकाथॉन और इनोवेशन चैलेंज, 12. जनसेवक महाकुंभ (पंचायत से पार्लियामेंट), 13. 25 साल – 25 कहानी।*

श्री भोगल ने विशेष रूप से *सेवा ज्योति यात्रा* के बारे में बताते हुए कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के 25 वर्ष के कार्यकाल के उपलक्ष्य में यह यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा प्रत्येक शक्ति केंद्र से प्रारंभ होकर मंडल में पहुंचेगी और मंडल से जिले द्वारा निर्धारित स्थान पर एकत्रित होगी, जहां एक भव्य मंचीय कार्यक्रम आयोजित कर प्रधानमंत्री जी के जनकल्याणकारी कार्यों पर चर्चा कर *विकसित भारत 2047* का संकल्प दिलाया जाएगा। सभी कार्यकर्ताओं को तय तिथियों में इन कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराना है।

सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम की प्रस्तावना*मध्य मंडल अध्यक्ष श्री देवेंद्र पाठक, ने रखी इस अवसर पर महामंत्री श्री दीपक साहू* श्रीकांत सहारे मनीष शुक्ला आशीष गुप्ता सोनम साहू महिला मोर्चा अध्यक्ष योगेश देवांगन सहित मंडल के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, पदाधिकारी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57