Advertisement

Aaj Ka Panchang 6 April 2023: हनुमान जयंती पर पंचांग अनुसार जानें मुहूर्त-नक्षत्र, आज का राहुकाल

Today Panchang, Aaj Ka Panchang 6 April 2023: पंचांग के अनुसार 6 अप्रैल 2023, गुरुवार का दिन धर्म-कर्म की दृष्टि से विशेष है. आज पूर्णिमा की तिथि है. चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा की तिथि प्रात: 10 बजकर 6 मिनट तक रहेगी. इस दिन ग्रहों की चाल और नक्षत्र की स्थिति महत्वपूर्ण है. चंद्रमा कन्या राशि में गोचर कर रहा है. आज हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti 2023) है.आइए जानते हैं आज का पंचांग (Panchang in Hindi)-

आज की तिथि (Aaj Ki Tithi)
आज के पंचांग के अनुसार 6 अप्रैल 2023, गुरुवार को चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा की तिथि है. इसके बाद वैशाख माह की प्रतिपदा की तिथि प्रारंभ होगी.

हनुमान जयंती शुभ मुहूर्त (Hanuman Jayanti 2023 Shubh Muhurat)

इस साल चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि 05 अप्रैल को सुबह 09 बजकर 19 मिनट पर शुरू होगी और इसका समापन 06 अप्रैल को सुबह 10 बजकर 04 मिनट पर होगा. हनुमान जयंती 06 अप्रैल को ही मनाई जाएगी.
सुबह 06 बजकर 06 मिनट से 07 बजकर 40 मिनट तक, इसके बाद सुबह 10 बजकर 49 मिनट से दोपहर में 12 बजकर 23 से 1 बजकर 58 मिनट तक रहेगा. इस दिन शाम को भी मुहूर्त  रहेगा.

आज का नक्षत्र (Aaj Ka Nakshatra)
6 अप्रैल 2023 को पंचांग के अनुसार हस्त नक्षत्र रहेगा. हस्त नक्षत्र आकाश मंडल का  13वां नक्षत्र  है. इसका स्वामी बुध  ग्रह है. हस्त नक्षत्र में जन्म लेने वाले शांत और विनम्र स्वभाव के होते हैं. हस्त नक्षत्र का अर्थ है हाथ, हस्त नक्षत्र के देवता सविता हैं.कन्या राशि के 10 अंश से 23 अंश 20 कला तक जो नक्षत्र है उसे हस्त कहते हैं. हस्त नक्षत्र यानि खुली मुट्ठी या आशीर्वाद देने वाले हाथ का.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

आज का राहुकाल (Aaj Ka Rahu Kaal)
पंचांग के अनुसार 6 अप्रैल 2023, गुरुवार को राहुकाल दोपहर: 1 बजकर 58 मिनट से दोपहर: 3 बजकर 32 मिनट तक रहेगा. राहुकाल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है.

आज का मंत्र (Mantra in Hindi)
मनोजवं मारुततुल्यवेगं, जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठ।
वातात्मजं वानरयूथमुख्यं, श्रीरामदूतं शरणं प्रपद्ये ।।

6 अप्रैल 2023 पंचांग (Aaj Ka Panchang 6 April 2023)

 

विक्रमी संवत्: 2080
मास पूर्णिमांत: चैत्र
पक्ष: शुक्ल
दिन: गुरुवार
ऋतु: वसंत
तिथि: पूर्णिमा – 10:06:36 तक
नक्षत्र: हस्त – 12:42:14 तक
करण: बव – 10:06:36 तक, बालव – 22:18:25 तक
योग: व्याघात – 26:30:10 तक
सूर्योदय: 06:06:13 AM
सूर्यास्त: 18:41:38 PM
चन्द्रमा: कन्या राशि- 25:11:19 तक
राहुकाल: 13:58:21 से 15:32:46 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है)
शुभ मुहूर्त का समय, अभिजीत मुहूर्त: 11:58:44 से 12:49:06 तक
दिशा शूल: दक्षिण

 

अशुभ मुहूर्त का समय

 

दुष्टमुहूर्त: 10:18:01 से 11:08:22 तक, 15:20:11 से 16:10:32 तक
कुलिक: 10:18:01 से 11:08:22 तक
कंटक: 15:20:11 से 16:10:32 तक
कालवेला / अर्द्धयाम: 17:00:54 से 17:51:16 तक
यमघण्ट: 06:56:34 से 07:46:56 तक
यमगण्ड: 06:06:13 से 07:40:38 तक
गुलिक काल: 09:15:04 से 10:49:29 तक
file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47