Advertisement

Aaj Ka Rashifal 7 April 2023: मां लक्ष्मी की कृपा से इन 5 राशियों पर होगी धन की वर्षा, नौकरी-करियर में भी मिलेगी सफलता

Aaj Ka Rashifal 7 April 2023: आज वैशाख कृष्ण पक्ष की उदया तिथि प्रतिपदा और शुक्रवार का दिन है। आज से वैशाख महीना शुरू हो गया है। आज देर रात 1 बजकर 26 मिनट तक हर्षण योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 1 बजकर 13 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कैसा रहेगा आपके लिए 07 अप्रैल का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि

आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आप किसी पुराने दोस्त के साथ डिनर करने जा सकते हैं। किसी बात से परेशान लोग आज अपने माता-पिता से विचार विमर्श करेंगे तो शोल्युशन मिल जायेगा। माता-पिता के साथ कहीं मंदिर दर्शन के लिए जायेंगे।  ऐसा करने से आपको लाभ होगा। मनोरंजन के लिए बनाया हुआ प्लान आज टल सकता है। पैसों से जुड़ी समस्या आज खत्म हो जाएगी। इस राशि के स्टूडेंट के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है।

  • लकी रंग – हरा
  • लकी नंबर- 3

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आप काम करने के नए टारगेट पर विचार करेंगे। मनोबल का स्तर अच्छा रहने के कारण आपके कार्य अच्छी गति से आगे बढ़ेंगे। बिज़नेस में परिवर्तन के आसार दिख रहें हैं। ऑफिस में आपकी क्रिएटिविटी पहले से अच्छी बनेगी।  भाग्य पूरी तरह से आपका साथ देगा। आपके और भाई के बीच किसी बात को लेकर चर्चा हो सकती है।  अपनी कीमती वस्तु को संभालकर कर रखें।

  • लकी रंग – पीला
  • लकी नंबर- 9

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है।  आपको किसी अजनबी से कुछ नया सीखने को मिलेगा जो भविष्य में आपके काफी काम आएगा। आज के दिन की शुरुआत शानदार रहने वाली है। जो लोग मिट्टी के बर्तन बनाने के व्यवसाय से जुड़े है उनके लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। इस राशि वाले लोगों के पारिवारिक रिश्ते में मधुरता आएगी। आपका ज्यादा समय आज पैरेन्ट्स के साथ बीतेगा।  धन लाभ के अवसर बनेंगे। सरलता से कार्य को पूरा करने की कोशिश करें।

  • लकी रंग – ब्लू
  • लकी नंबर- 7

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहने वाला है। आप कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव करेंगे।  किसी अजनबी से बहस न करें।  पैसों के लेन-देन के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। अपने ध्यान को केन्द्रित कर काम को पूरा करने की कोशिश करें। जो भी चीज आपके लिए रुकावट बनती है, उसे नजरदांज करें।  इस राशि के स्टूडेंट्स किसी तरह का परीक्षा फॉर्म भी भर सकते हैं या इन्टरव्यू में जा सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी।

  • लकी रंग – लाल
  • लकी नंबर- 4

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।  आप माता जी को कोई साड़ी गिफ्ट करेंगे जिससे आपको भी ख़ुशी मिलेगी। ऑफिस के काम में आपको कलीग की सहायता से आपका काम समय से व आसानी से पूरा हो जायेगा। रुके हुए कार्यों में आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा अपना धैर्य बनाये रखें और समय के साथ चलें।  आपको तरक्की के नए रास्ते मिलेंगे। इस राशि के लोगों को आज जीवनसाथी से किसी जरूरी काम में मदद मिलेगी।

  • लकी रंग – ऑरेंज
  • लकी नंबर- 2

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आप किसी बर्थडे पार्टी में जाने का मन बनायेंगे। आपका मन रचनात्मक कार्यों में लगेगा। इस राशि के लेखन से जुड़े लोगों का मन क्रिएटिव रहेगा। किसी काम से आज आपको बड़ा फायदा होने वाला है। कुछ निजी काम में बहन का सहयोग उम्मीद से अधिक मिलने वाला है। नवविवाहित आज किसी अच्छी जगह पिकनिक के लिए जाएंगे।  जीवनसाथी आपको कोई ख़ूबसूरत तोहफा दे सकते हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
  • लकी रंग – ब्लू
  • लकी नंबर- 8

तुला राशि

आज का दिन आपके उत्तम रहने वाला है। कार्यस्थल पर आपके किए गए कामों की सराहना की जाएगी।  किसी बड़े मामलों पर समझौता करने और सहयोग करने के लिए आप तैयार रहें। रुके हुए काम आज पूरे हो जाएंगे। लवमेट्स के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है। आपके कई महत्वपूर्ण कामों में बदलाव भी होंगे। इस स्थिति में किस्मत आपका साथ देगी। निवेश करने से पहले अपने बड़ों की राय जरूर लें।  छात्र आज पढ़ाई में अपना मन लगायेंगे।

  • लकी रंग – ब्राउन
  • लकी नंबर- 1

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। परिवार को समय देने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आफिस के काम को आज आप जल्द पूरा कर लेंगें।  किसी समारोह में जाने का प्लान बना सकते हैं। बच्चों की जरूरतों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के लोग आज अपने जीवनसाथी को लेकर कहीं घूमने जा सकते हैं।  कुछ खास लोगों से आपकी बात होगी जिनसे भविष्य में आपको फायदा होगा। वकीलों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।

  • लकी रंग – गुलाबी
  • लकी नंबर- 5

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है।  कोई बड़ा और अलग काम करने की सोच सकते हैं। संतान के करियर को बेहतर बनाने के लिए आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे। इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस कर रही हैं उनका दिन व्यस्तता से भरा होगा। ऑफिस के उच्चधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा, बिगड़े काम भी बन जायेंगे।  आप कुछ नए विचारों पर भी काम करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें।

  • लकी रंग – पर्पल
  • लकी नंबर- 7

मकर राशि

आज का दिन आपक लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आपको पुरानी बातों के झंझट में पड़ने से बचना चाहिए। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं, आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना चाहिए। लवमेट्स एक दूसरे की भावनओ को समझेंगे, कहीं बाहर घूमने का प्लान बनायेंगे।  घर के बड़ो से कोई नई बात आप सीखेंगे।  काफी दिनों से आपका रुका काम पूरा हो जायेगा, मानसिक शांति मिलेगी। सामाजिक तौर पर आप बहुत सक्रिय भी रहेंगे।

  • लकी रंग – गोल्डन
  • लकी नंबर- 3

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। बॉस आपको कोई नई जिम्मेदारी सौंप सकते हैं जिसे आप पूरी लग्न और मेहनत से करेंगे, काम को लेकर आपकी तारीफ होगी। आपके आय के नए स्त्रोत बनेंगे, आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। कला और साहित्य के क्षेत्र में रुझान रहेगा। इस राशि के जो लोग खेल जगत से जुड़े हैं वो आज अपनी प्रैक्टिस में व्यस्त रहेंगे।  आर्थिक मामलो में माता-पिता का सहयोग मिलता रहेगा। दोस्तों से भी मदद मिलेगी।

  • लकी रंग – ग्रे
  • लकी नंबर- 9

मीन राशि

आज का दिन आपके लिये अच्छा रहने वाला है।  रोजमर्रा के कामों में आपको ज्यादा समय लग सकता है।  आपको कारोबार में पैसा लगाने से पहले बड़ो की राय लेना आपके लिए बेहतर साबित होगी। पिता बच्चों की इच्छाएं पूरी करने की कोशिश करेंगे।  कोई नई जिम्मेदारी आपको मिलेगी, जिसे आप बखूबी पूरा करने में सफल रहेंगे। कला के क्षेत्र से जुडे लोगों को अच्छा मुनाफा होगा।  आप नया वाहन लेने का मन बनायेंगे।

  • लकी रंग – सिल्वर
  • लकी नंबर- 6
file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47