Advertisement

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव जी ने बंगाल की खाड़ी से उठने वाले चक्रवात ‘यास’ को लेकर सरगुजा के वरिष्ठ कांग्रेसियों से वर्चुअल मीटिंग के माध्यम चर्चा की ।


संजू रजक ब्यूरो चीफ अम्बिकापुर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव जी ने बंगाल की खाड़ी से उठने वाले चक्रवात ‘यास’ को लेकर सरगुजा के वरिष्ठ कांग्रेसियों से वर्चुअल मीटिंग के माध्यम चर्चा की । उन्होंने बताया कि बंगाल की खाड़ी से उठकर यह चक्रवात यास 25 मई की रात में दक्षिण झारखंड में प्रवेश कर सकता है । सरगुजा संभाग झारखण्ड की सीमा से लगा हुआ है, इसलिए सरगुजा में भी चक्रवात से भरी बरसात की संभावना हो सकती है । इसके लिए सरगुजा, जशपुर, बलरामपुर और सूरजपुर के लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने जन प्रतिनिधियों को कलेक्टर से मिलकर तूफान से बचने के लिये अग्रिम तैयारी की समीक्षा करने को कहा। इस बरचुवल मीटिंग में ए आई सी सी मेंबर आदित्येश्वर शरण सिंह देव, केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त 20 सूत्रीय कार्यक्रम के उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री सफी अहमद, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जे पी श्रीवास्तव, श्री द्वितेंद्र मिश्रा, महापौर डॉ अजय तिर्की, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश गुप्ता, राजेश मलिक, हेमंत सिन्हा, विनय शर्मा, अरविंद सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु सिंह, नीता विश्वकर्मा भी शामिल हुईं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57