Advertisement

CG NEWS: वन विभाग की खुल गई पोल, बाइसन की मौत के बाद कीड़े लगने लगे तब पहुंचा वन अमला, कैसे मौत हुई नहीं लगा सुराग… .

CG NEWS: वन विभाग की खुल गई पोल, बाइसन की मौत के बाद कीड़े लगने लगे तब पहुंचा वन अमला, कैसे मौत हुई नहीं लगा सुराग…

बिलासपुर :- बेलगहना रेंज बिलासपुर वनमंडल के अंतर्गत आता है। इसी रेंज के उमरिया पंचायत से लगे जंगल के कक्ष क्रमांक 1169 में एक बाइसन का शव नजर आया। इसे किसी ग्रामीण ने सबसे पहले देखा और उसने इसकी जानकारी वनकर्मियों को दी। सूचना मिलने के बाद विभाग के अधिकारी व कर्मचारी सकते में आ गए। आनन- फानन में घटना स्थल पर पहुंचे और सबसे पहले जांच कर यह पता लगाने का प्रयास किया गया कि मौत कैसे हुई। हालांकि अधिकारी शिकार की घटना से इंकार कर रहे हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उन्हें घटना स्थल से ऐसा कोई भी सुराग नहीं मिला, जिससे शिकार की पुष्टि हो। पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्वभाविक बताई गई। लेकिन, इस घटना की वजह से वन विभाग के सुरक्षा की पोल खुल गई। जंगल के अंदर किसी वन्य प्राणी की मौत हो जाती है। लेकिन अमले को इसकी भनक तक नहीं लगी। यह स्थिति बताती है कि जंगल के अंदर वनकर्मी और न अधिकारी गश्त नहीं करते। इसी वजह से उन्हें इस घटना की खबर तब मिली, जब मृत बाइसन के शरीर पर कीड़ बिलबिलाने लगे थे।

एटीआर का है बाइसन:-
मृत बाइसन अचानकमार टाइगर रिजर्व का है। घटना स्थल से इसकी सीमा लगी हुई है। हालांकि जंगल जुड़ा हुआ है। इसलिए यह माना जा रहा है कि टाइगर रिजर्व से बाइसन इस क्षेत्र में पहुंचा होगा। जिस समय बाइसन गिरा, यदि उसी वक्त जानकारी मिल जाती तो शायद उसकी जान भी बच जाती। लेकिन इस घटना की भनक तक जिम्मेदार अफसर व वनकर्मियों को नहीं लगी। इसके चलते बाइसन ने दम तोड़ दिया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47