Advertisement

बेमेतरा : कलेक्टर ने ग्राम बिरनपुर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए समाज के प्रतिनिधियों और संगठन प्रमुखों की ली बैठक

बेमेतरा : कलेक्टर ने ग्राम बिरनपुर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए समाज के प्रतिनिधियों और संगठन प्रमुखों की ली बैठक

ग्राम पंचायत बिरनपुर में धारा 144 लागू

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कलेक्टर पी. एस. एल्मा और पुलिस अधीक्षक आई कल्याण एलिसेला ने ग्राम बिरनपुर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए और सोमवार को विश्व हिंदू परिषद द्वारा छत्तीसगढ़ बंद आह्वान को ध्यान में रखते हुए आज साजा रेस्ट हाउस में रात्रि 9 बजे समाज के प्रतिनिधियों और संगठन प्रमुखों की बैठक ली। कलेक्टर एल्मा ने कहा कि ग्राम बिरनपुर में शांति, विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा-144 लागू किया गया है। बैठक में कलेक्टर ने समाज के प्रतिनिधियों और संगठन प्रमुखों से जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।
कलेक्टर ने बताया कि बिरनपुर में कानून एवं शांति व्यवस्था और सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। ग्राम बिरनपुर के सात स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है। इसमें बिरनपुर से कवर्धा, दुर्ग, राजनांदगांव, अहिवारा, साजा रोड एवं अन्य स्थानों पर बैरिकेडिंग के साथ पुलिस बल तैनात की गई है। उन्होंने बताया कि जनप्रतिनिधियों को सुरक्षा के साथ गांव पहुंचने के लिए अनुमति दी गई थी। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ग्राम बिरनपुर में भी बैरिकेडिंग किया गया है। जिससे अन्य बाहरी व्यक्ति गांव में प्रवेश न कर सके। इसके साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि उपद्रवी लोगों के विरुद्ध एफआइआर दर्ज किया गया है। बैठक में अनुविभागीय अधिकारी (रा.) श्री विश्वास राव मस्के, एस डी ओपी श्री तेजराम पटेल, तहसीलदार, पार्षदगण एवं समाज प्रमुख उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47