Advertisement

सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण के 50 प्रतिशत कार्य 15 अप्रैल तक करे पूर्ण : कलेक्टर प्रभात मलिक

सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण के 50 प्रतिशत कार्य 15 अप्रैल तक करे पूर्ण : कलेक्टर प्रभात मलिक

बेरोजगारी भत्ता के लिए प्राप्त आवेदनों के सत्यापन में लाएं तेजी, कलेक्टर प्रभात मलिक ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

उमेश प्रधान /न्यूज रिपोटर /गरियाबंद। कलेक्टर प्रभात मलिक ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023, बेरोजगारी भत्ता योजना एवं अन्य महत्वपूर्ण प्रगतिरत कार्यक्रमों की चर्चा कर आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्टर श्री मलिक ने सामाजिक आर्थिक सर्वे की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए सर्वे के 50 प्रतिशत कार्यों को 15 अप्रैल तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही सर्वे कार्य की ऑनलाइन एंट्री भी सुनिश्चित करने के लिए कहा।

कलेक्टर ने अभी तक जनपदवार हुए सर्वे कार्य की जानकारी लेकर कम प्रगति वाले पंचायतों में अधिक संख्या में प्रगणकों की ड्यूटी लगाकर तथा फील्ड में सक्रिय कर सर्वे कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में ऑफलाइन सर्वे पश्चात नेटवर्क युक्त क्षेत्र में पहुंचकर डाटा को तत्काल ऑनलाइन अपडेट भी करने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव, सहित सभी एसडीएम, सभी जनपदों के सीईओ और विभागों के जिला अधिकारीगण मौजूद रहे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

कलेक्टर मलिक ने बैठक में बेरोजगारी भत्ता योजना अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की भी जनपदवार जानकारी ली। उन्होंने प्राप्त आवेदनों का तेजी से सत्यापन कार्य पूर्ण करते हुए बेरोजगारी भत्ता स्वीकृति आदेश जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आवेदनों के सत्यापन के लिए गठित भौतिक सत्यापन दल को प्रतिदिन आवेदनों का सत्यापन करने के निर्देश दिए। साथ ही आवेदक के पात्र होने पर नाम और बैंक खाता संख्या सत्यापन की प्रक्रिया जल्द पूर्ण करते हुए उन्हें आदेश पत्र जारी करने और पोर्टल में एंट्री भी सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। कलेक्टर ने बैठक में जिले में संचालित गोठानों और गोधन न्याय योजना की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने सभी गौठानों में बिजली, पानी की उपलब्धता एवं बोर की सक्रियता की जानकारी ली। कलेक्टर ने कम पानी वाले गोठानो में पर्याप्त पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने क्रेड़ा विभाग से समन्वय कर बोर स्थापित करने के निर्देश दिए। साथ ही गोठानों में गोबर खरीदी की मात्रा बढ़ाने एवं खरीदे गए गोबर की सही अनुपात में वर्मी कम्पोस्ट तैयार करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बैठक में सभी जनपद पंचायतों के सीईओ से गांवों में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवनों एवं अमृत सरोवर योजना अंतर्गत तालाब निर्माण की जानकारी लेकर सभी निर्माणधीन कार्यों को तेजी से पूर्ण करने के भी निर्देश दिए।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57