गरियाबंदछत्तीसगढ़राज्य

कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने ई.वी.एम. प्रदर्शन वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने ई.वी.एम. प्रदर्शन वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

गरियाबंद 10 जनवरी 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक कुमार अग्रवाल ने आज कलेक्टोरेट परिसर से ईवीएम प्रदर्शन वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि यह वैन आगामी लोकसभा निर्वाचन के लिए मतदाताओं को जागरूक करने के लिए ईवीएम एवं वीवीपीएटी मशीन के साथ जिले के विभिन्न गांवों में भ्रमण कर मतदाताओं को वोटिंग के लिए प्रोत्साहित करेगी तथा ई.वी.एम. प्रदर्शन वैन के माध्यम से मतदाताओं को ईवीएम एवं वीवीपैट मशीन की जानकारी जिले के सभी ग्राम पंचायतों, मतदान केन्द्रों, हाट-बाजार, विद्यालय एवं महाविद्यालय में दी जाएगी।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक कुमार अग्रवाल के बताया कि आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 में शत-प्रतिशत मतदाताओं द्वारा मताधिकार का प्रयोग सुनिश्चित कराने तथा नये मतदाताओं का नाम जुड़वाने एवं मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मतदाताओं को ईव्हीएम एवं वीवीपैट मशीन तथा मतदान केन्द्र में मतदान प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में भी ईव्हीएम प्रदर्शन केन्द्र की स्थापना की गई है। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन प्रदर्शन केन्द्र में मतदाताओं को वोटिंग मशीन का बटन दबाकर वोट डालने का प्रयोग कराया जा रहा है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री अविनाश भोई, संयुक्त कलेक्टर श्री नवीन भगत सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!